इंदौर : सूने मकानों को निशाना बनाकर नकबजनी करने वाला सिकलीगर गिरोह, जूनी इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में आया है।
आरोपियों से चोरी किया 8 लाख रुपये का सोना जब्त किया गया है। घटना में प्रयुक्त वाहन व औजार भी जब्त किए गए हैं।
दिनांक 14.04.2022 को फरियादी द्वारा थाना जूनी इंदौर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11.04.2022 को वह अपने परिवार के साथ खाटू श्याम राजस्थान गया था। दिनांक 14.04.2022 को वापस इन्दौर आया तो देखा की मेरे घर का मुख्य दरवाजा एवं आलमरियों के लॉकर टूटे पड़े थे जिसमें रखे सोने के गहने व नकदी कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जूनी इन्दौर पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
इस बीच 29.04.2022 को मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी 1. कीर्तन सिंह पिता अंतरसिंह सिकलीगर उम्र 23 साल निवासी आकाश नगर थाना द्वारकापुरी इन्दौर व 2. शंकरसिंह उर्फ चंदरसिंह पिता सागर सिंह सिकलीगर उम्र 22 साल निवासी आकाश नगर थाना द्वारकापुरी इन्दौर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों द्वारा चोरी किए जेवरात विक्रय करने के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
Related Posts
February 28, 2025 यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका खारिज
पीथमपुर में कचरे के निपटान का रास्ता साफ।
नई दिल्ली : भोपाल के यूनियन कार्बाइड के […]
January 26, 2022 नोटों को दो गुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के 8 बदमाश पकड़े गए
इंदौर : नोटो को डबल करने का झांसा देकर लोगो से ठगी करने वाले अंतर अंतरराज्जीय गिरोह का […]
July 31, 2023 आरपीएफ के जवान ने एएसआई सहित चार को गोली मारी
जयपुर - मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में घटित हुई वारदात।
आरोपी आरपीएफ जवान गिरफ्तार, […]
July 1, 2025 धर्मवीर मीना ने संभाला पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार
मुंबई : मध्य रेलवे के महाप्रबंधक धर्मवीर मीना ने मंगलवार (01 जुलाई, 2025) को पश्चिम […]
June 18, 2021 डेमू ट्रेन हुई बेपटरी, शंटिंग के दौरान हुआ हादसा, कोई नुकसान नहीं
इंदौर : शुक्रवार तड़के डेमू ट्रेन पटरी से उतर गई। राजेन्द्र नगर रेलवे ब्रिज के नीचे ये […]
September 29, 2019 एमरल्ड हाइट्स में लगेगी बापू से जुड़ी दुर्लभ वस्तुओं की प्रदर्शनी इंदौर : महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिवस के मौके पर 2 अक्टूबर को मेजबान एमरल्ड हाइट्स […]
November 2, 2019 इंदौर नेत्र चिकित्सालय के ताले खोलने के हाई कोर्ट ने दिए आदेश इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षेत्र में एमओजी लाइन स्थित इंदौर नेत्र चिकित्सालय पर लगाई गई […]