रिव्यू पिटिशन दाखिल करेगी मप्र सरकार।
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मप्र में बिना ओबीसी आरक्षण के पंचायत चुनाव कराने का आदेश दिया है। इस सिलसिले में दायर याचिका पर मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी किया। इसके तहत राज्य निर्वाचन आयोग और मप्र सरकार को आदेशित किया गया है की स्थानीय निकाय चुनाव कार्यक्रम को दो सप्ताह के भीतर अधिसूचित किया जाए।
सामान्य सीटों पर खड़े कर सकते हैं ओबीसी कैंडिडेट।
कोर्ट ने यह व्यवस्था भी दी है कि जो पार्टियां निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण देना चाहती हैं, वे सामान्य सीटों पर ओबीसी उम्मीदवार खड़े कर सकती हैं।
रिव्यू पिटिशन दाखिल करेगी सरकार।
निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सीएम शिवराज की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि अभी फैसले का अध्ययन नहीं किया है। ओबीसी आरक्षण के साथ मप्र में पंचायत चुनाव हो, इसके लिए रिव्यू पिटिशन दाखिल करेंगे।
मप्र सरकार ने बरती लापरवाही।
उधर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने बिना ओबीसी आरक्षण के पंचायत चुनाव के फैसले को मप्र सरकार की लापरवाही का परिणाम बताया है। उनका कहना है कि यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के नजीर आर ट्रिपल टेस्ट के मापदंड के अनुरूप है। यदि मप्र सरकार समय रहते जरूरी कदम उठा लेती तो ओबीसी आरक्षण को लेकर यह स्थिति निर्मित नहीं होती।
Related Posts
March 27, 2021 जरूरी हो परंपरा का निर्वहन तो प्रशासन की लें अनुमति- सीएम
भोपाल : सीएम शिवराज का कहना है कि कोरोना संक्रमण के तेजी से हो रहे फैलाव को देखते हुए […]
April 18, 2019 जमीन पर जेट, डीजीसीए ने दुबारा परिचालन में मदद की पेशकश की नई दिल्ली: वित्तीय संकट के कारण जेट एयरवेज ने अपनी सभी उड़ानें अस्थाई तौर पर बन्द कर दी […]
April 6, 2020 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या को लेकर बनीं असमंजस की स्थिति..! इंदौर : कोरोना संक्रमण का सिलसिला इंदौर में थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोज नए मरीज […]
September 5, 2021 सावधान इंदौर : फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, 9 नए संक्रमित पाए गए
इंदौर : बीते वर्ष सितंबर 2020 में कोरोना के केस बड़ी संख्या में आ रहे थे। इस बार भी […]
October 27, 2023 कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के बीच अनबन, सतह पर आई गुटबाजी
दौरे निरस्त कर दिग्विजय ने भोपाल में डेरा डाला।
🔹प्रवीण कुमार खारीवाल🔹
इंदौर : […]
November 14, 2021 रावजी बाजार पुलिस ने तीन मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार, 32 मोबाइल किए जब्त
इंदौर : चोरी की योजना बनाते हुए पुलिस तीन शातिर बदमाश थाना रावजी बाजार की गिरफ्त में आए […]
June 28, 2020 निरस्त की गई ट्रेनों के यात्रियों को मिलेगा रिफंड नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने 1 जुलाई से 12 अगस्त तक रद्द की गई नियमित टाइम टेबल से चलने […]