इंदौर : इंदौर गौरव उत्सव के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन विक्रम स्पोर्ट्स क्लब,मल्हाराश्रम रामबाग इंदौर पर किया गया। फाइनल मुकाबला लकी वांडरर्स और विक्रम स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया, जिसमें लकी वांडरर्स ने 50 अंक अर्जित किए जबकि विक्रम स्पोर्ट्स क्लब ने 37, इस प्रकार 13 अंको से लकी वांडरर्स विजेता रहा।पुरस्कार वितरण क्षेत्रीय पार्षद सुरेश टाकलकर, निरीक्षक मध्य प्रदेश पुलिस रामकुमार पाटिल, परमजीत सिंह पम्मी, और मन्नालाल बिंदोरिया के आतिथ्य में हुआ। विजेता टीम को 21 सो रुपए और अन्य पुरस्कारॉ से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ रेडर प्रतीक चौधरी, विक्रम स्पोर्ट्स क्लब और सर्वश्रेष्ठ केचर लक्की वांडरर्स के विशाल जरिया रहे।आयोजन में क्रीड़ा भारती की और से मालवा प्रांत मंत्री हरीश डागुर,आशीष दाणेज, राम प्रकाश गौतम, भागीरथ जरिया,अशोक मिश्रा, लक्ष्मण गीते,राजेंद्र काशिद, विजयकुमार मालवीय व अन्य खेलप्रेमी, खिलाड़ी और दर्शक उपस्थित रहे।संचालन सुनील ठाकुर ने किया।
Related Posts
November 28, 2021 महँगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस ने निकाली जनजागरण यात्रा, विधायक पटवारी सहित कई कार्यकर्ता हुए शामिल
इंदौर : इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महंगाई के खिलाफ जन जागरण यात्रा निकाली गई।जिला […]
November 4, 2022 बीजेपी में कभी नहीं रहा 75 वर्ष की उम्र का बंधन,बेवजह बनाया गया चर्चा का विषय – जटिया
75 वर्ष का नियम बीजेपी में कभी था ही नहीं, उसे तो बेवजह चर्चा का विषय बना दिया गया। […]
June 18, 2023 किसानों को बाजार में फसलों के ज्यादा दाम मिल रहे तो कांग्रेस को दर्द हो रहा है : मालू
वाम पथ पर गमन करती कांग्रेस।
इंदौर : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू ने बयान […]
July 9, 2023 स्कीम नंबर 78 में हुई लाखों की नकबजनी का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से सोने, चांदी व हीरे के आभूषणों सहित करीब 70 लाख रुपये का माल […]
July 10, 2021 जल सप्लाई को ठेके पर दिए जाने का शहर कांग्रेस ने किया विरोध, निगमायुक्त को सौंपा ज्ञापन
इंदौर : शहर कांग्रेस ने निगमायुक्त प्रतिभा पाल को पानी की टंकियों के मेंटेनेंस का […]
February 17, 2022 ब्रांडेड कम्पनियों के नाम से नकली फेस पाउडर बनाकर बेचने वाले आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ब्राँडेड कंपनियों के नाम से नकली फेस पाउडर बनाने वाले तीन आरोपियों को क्राइम […]
December 29, 2021 पुलिस आयुक्त प्रणाली के तहत इंदौर में की गई पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना, हिंगणकर बनाए गए एसीपी क्राइम
भोपाल : मप्र सरकार ने 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इंदौर व भोपाल […]