हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान पर माफी मांगे खरगे : सौगात मिश्रा
इंदौर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा सनातन और महाकुंभ को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रीगल चौराहा पर खरगे का पुतला फूंका। मोर्चा कार्यकर्ता मंगलवार सुबह रीगल तिराहा पर एकत्रित हुए और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महू में कांग्रेस की रैली में अपने संबोधन के दौरान सनातन संस्कृति व महाकुंभ का जो अपमान किया, वह निंदनीय और अशोभनीय है। उनके इस बयान ने देश के करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। इसके लिए उन्हें समस्त हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए।
पुतला दहन के मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौगात मिश्रा, नगर महामंत्री निक्की राय, रजत शर्मा,नाना चौधरी, अमित पालीवाल, राहुल अवस्थी एवं विकास यादव सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
May 11, 2019 दलित- आदिवासियों को गुमराह कर रही कांग्रेस- नेताम इंदौर: बीजेपी अनुसूचित जाति- जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम ने […]
April 8, 2020 इंदौर- भोपाल की सीमाएं कड़ाई से सील की जाएं- सीएम भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि भोपाल और इंदौर शहरों में […]
July 5, 2021 मिसरोद पुलिस ने दो नकबजनों को बनाया बन्दी, 2 लाख का माल किया बरामद
भोपाल : थाना मिसरोद पुलिस ने दो नकबजनों को गिरफ्तार करीब 2 लाख का माल बरामद किया है। […]
April 1, 2024 छिंदवाड़ा को रणभूमि बनाना चाहती है बीजेपी
क्षेत्र की जनता बीजेपी को देगी इसका करारा जवाब।
कमलनाथ ने X पर पोस्ट कर बोला बीजेपी […]
March 2, 2022 छोटे से हिस्से को छोड़कर परम्परागत मार्ग से ही निकलेगी गेर, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों में बनीं सहमति
इंदौर : कोविड 19 संक्रमण के बाद इस वर्ष इंदौर शहर में रंगपंचमी पर निकलने वाली पाम्परिक […]
February 3, 2023 विहिप को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाया जाएगा
शाजापुर में संपन्न हुई मालवा प्रांत की बैठक में विहिप के विस्तार की बनी […]
January 2, 2021 इंदौर में नई तकनीक से एक हजार आवासों का होगा निर्माण, पीएम मोदी ने वर्चुअल तरीके से किया शिलान्यास
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए साल 2021 के पहले दिन (शुक्रवार, 1 जनवरी ) […]