मुम्बई: लंदन में भगौड़े नीरव मोदी खतरनाक कैदियों के बीच जेल की हवा खा रहे हैं, वहीं यहां भारत में उसकी पत्नी पर भी कानूनी शिकंजा कस गया है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने धोखाधड़ी के आरोपी नीरव मोदी की 173 महंगी पेंटिंग्स और 11 लग्जरी कारें बेचने की भी अनुमति प्रवर्तन निदेशालय को दी है। नीलामी के जारोये इन्हें बेचा जाएगा। हाल ही में नवी मुंबई में अवैध रूप से निर्मित नीरव के बंगले को भी ढहा दिया गया था जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपए बताई गई थी।
13 हजार करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का है आरोपी।
ज्वेलरी कारोबारी नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ 13 हजार करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की थी। अपने मामा मेहुल चौकसी के साथ उसने इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। बाद में वह विदेश भाग गया। पिछले दिनों लंदन में उसकी मौजूदगी के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद ईडी के अनुरोध पर लंदन की कोर्ट ने उसका गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। लंदन पुलिस ने आरोपी नीरव मोदी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी भी नामंजूर कर दी। जल्दी ही उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
Related Posts
July 31, 2018 खतना प्रथा पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल दिल्ली: दाऊदी बोहरा समाज मे नाबालिग लड़कियों के खतना किये जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल […]
April 22, 2024 सूरत लोकसभा सीट से निर्विरोध निर्वाचित हुए बीजेपी प्रत्याशी
कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज हुआ।
बीएसपी सहित अन्य प्रत्याशियों ने भी अपने […]
July 24, 2023 विद्यालय चरित्र व मूल्यों के निर्माण का मंदिर हैं
बी डी तोषनीवाल माहेश्वरी बाल मंदिर छत्रीबाग इंदौर में निर्मित सभागार व पुस्तकालय के […]
March 11, 2023 इंदौर जिला कांग्रेस की कमान पुनः सदाशिव यादव को, शहर अध्यक्ष का मामला अधर में..!
नई दिल्ली : एआईसीसी ने इंदौर ग्रामीण, मंदसौर और छतरपुर जिले के अध्यक्षों की नियुक्ति […]
October 18, 2022 मंडला में बाइक और टायर के शो रूम में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान
मंडला : मध्य प्रदेश के मंडला में हीरो मोटोकॉर्प के शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। आग […]
November 8, 2022 बाल संरक्षण गृहों में बच्चों को अब नहीं परोसा जाएगा अंडा और चिकन
भोपाल : बाल संरक्षण गृह में अब बच्चों को अंडा और चिकन नहीं परोसा जाएगा। महिला एवं […]
January 8, 2025 कैमरे वाला चश्मा पहनकर राम मंदिर में घुसा युवक
पुलिस ने लिया हिरासत में, खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ।
अयोध्या : राम मंदिर में […]