इंदौर : गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब नंदा नगर प्रबंधक कमेटी के बैनर तले श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 400 साला प्रकाश गुरु पर्व के उपलक्ष्य में 20 से 22 मई तक गुरमत समागम का आयोजन किया जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव दलजीत सिंह सोढी, डॉ. एसएस उबेजा और अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि पहले दिन 20 मई को शाम 4 से 6 बजे तक इंदौर के सभी गुरुद्वारों के स्त्री सत्संग जत्थे नंदा नगर गुरुद्वारे में कीर्तन करेंगे।
सजनप्रभा गार्डन में सजेगा विशेष दीवान।
आयोजकों ने बताया कि 21 मई को शहर के विभिन्न गुरुद्वारों से प्रभात फेरियां गुरुद्वारा नंदा नगर पर एकत्रित होंगी। प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रभात फेरियों का स्वागत किया जाएगा। 21 और 22 मई को विशेष दीवान सजन प्रभा गार्डन में सजाया जाएगा। इस दौरान भाई बलबीर सिंह चंडीगढ़, भाई सुरेंद्र सिंह, भाई कुलदीप सिंह कीर्तन पेश करेंगे। इसी के साथ हिंदी परिसंवाद और कीर्तन कथा का आयोजन भी किया जाएगा। अंत में गुरु का लंगर होगा।
पत्रकार वार्ता में सरदार अमरीक सिंह, सतपाल सिंह खालसा और आयोजन समिति से जुड़े अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Related Posts
July 15, 2020 दानदाताओं के शहर में पुत्र के दाह संस्कार के लिए भटकने पर मजबूर हुए गरीब परिजन, सफाईकर्मी, गार्ड और एक कारोबारी बनें देवदूत.. अस्पताल के सफाई कर्मी और गार्ड ने की शव वाहन में मदद..!
फलक पर नाम लिखवाने वाले […]
July 30, 2021 युवा राष्ट्रीय निशानेबाज नमन पालीवाल का सड़क दुर्घटना में निधन, सीएम शिवराज ने जताया शोक
इंदौर : मध्यप्रदेश के धार जिले में सड़क हादसे में युवा राष्ट्रीय निशानेबाज नमन पालीवाल […]
October 28, 2022 एमजी रोड के घटिया निर्माण की जवाबदेही तय हो..
केवल ठेकेदार पर पेनल्टी लगाना और अधिकारियों को क्लीन चिट देना उचित नहीं - […]
August 8, 2023 दोस्त की बर्थ डे पार्टी मनाने के लिए मोबाइल लूट की वारदात करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
लूटा गया मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : मोबाइल स्नैचिंग की […]
January 3, 2022 सहकार भारती की बैठक में किसानों को सोयाबीन की बीमा राशि व बीज अनुदान शीघ्र दिलवाने के प्रस्ताव पारित
इंदौर : सहकार भारती की जिला कार्यसमिति की अहम बैठक राऊ में आयोजित की गई। बैठक में […]
October 15, 2020 सांवेर की जनता के समक्ष दण्डवत हुए सिलावट
इंदौर : बुधवार को नामांकन रैली के दौरान बाजार चौक में आयोजित आमसभा में बीजेपी प्रत्याशी […]
January 18, 2023 विनीता खजांची को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुए सांसद लालवानी
अंगदान के लिए रुंधे गले से माना परिवार का आभार।
इंदौर : इंदौर के सांसद शंकर लालवानी […]