इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर सुशील दोषी द्वारा संपादित पुस्तक, “बुक ऑफ वर्ल्ड कप क्रिकेट टी-20 , 2007 टू 2021” का निवास कार्यालय पर विमोचन किया। इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भोपाल रीजन के चीफ जनरल मैनेजर विनोद कुमार मिश्रा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने सुशील दोषी को पुस्तक के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप जैसे व्यक्तित्व प्रदेश का गौरव हैं। मुख्यमंत्री ने श्री दोषी को अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। विमोचित् पुस्तक में वर्ल्ड कप क्रिकेट से संबंधित विस्तृत सांख्यिकी जानकारियां दी गई हैं। पुस्तक का आमुख अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारतीय क्रिकेटर करसन घावरी द्वारा लिखा गया है। पुस्तक में क्रिकेट पर 9 आलेख हैं जिनमें क्रिकेट क्रिकेट ग्राउंड की विभिन्न फील्ड पोजीशंस का विवरण दिया गया है पुस्तक में 16 विश्व विख्यात क्रिकेट खिलाड़ियों के रंगीन छायाचित्र भी हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने क्रिकेट कमेंटेटर सुशील दोषी की पुस्तक का किया विमोचन
Last Updated: May 19, 2022 " 08:23 pm"
Facebook Comments