इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाला आरोपी, पुलिस थाना जूनी इंदौर की गिरफ्त में आया है। आरोपी के कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 01 एलईडी टीवी और नकद 66 हजार रुपए सहित लाखों रुपए का हिसाब किताब लिखी सट्टा पर्ची व कॉपी बरामद की गई।
आरोपी द्वारा खातीवाला टैंक क्षेत्र के मीनाक्षी अपार्टमेंट में वेबसाइट व मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा संचालित किया जा रहा था।
पकड़े गए आरोपी का नाम मनीष अरोरा पिता स्व रमेशचंद्र अरोरा उम्र 47 साल निवासी फ्लैट नंबर 202 मीनाक्षी अपार्टमेंट 577 खातीवाला टैंक इन्दौर होना बताया गयाl आरोपी के विरुद्ध गैर जमानतीय धाराओं मे प्रकरण पंजीपद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसका 1 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है उससे पूछताछ की जा रही है कि सट्टा किसके संरक्षण में चला रहा था। सट्टे के मुख्य खाईवाल आदेश राजपाल को भी मुल्जिम बनाया गया है। जल्द ही आदेश राजपाल को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Related Posts
October 1, 2023 प्रदेश के पहले मल्टी लेयर सहित चार फ्लाईओवर और दो रेलवे ओवरब्रिज का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन
लवकुश चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में किया 1483 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का […]
November 17, 2024 सिरपुर तालाब परिसर में बनेगा बटरफ्लाई पार्क
स्वामी विवेकानंद की लगेगी प्रतिमा।
महापौर ने किया वार्ड 1 और सिरपुर तालाब का […]
March 1, 2024 मीडिया सीरीज टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
पहले दिन खेले गए चार मैच।
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड स्थित […]
January 7, 2023 सराफा से भिक्षावृत्ति करते पकड़े गए बच्चों ने किया सनसनीखेज खुलासा..!
भिक्षा में मिले पैसों के बदले मिलता था नशे के लिए थीनर ।
कुछ लोग बच्चों से भिक्षा […]
January 9, 2021 मप्र में सफल रहा कोरोना वैक्सिनेशन का ड्राय रन, अब वैक्सीन का है इंतजार
इंदौर : मप्र के सभी 51 जिलों में शुक्रवार को कोविड-19 वैक्सीन के ड्राई रन के […]
February 3, 2021 पुनः बढ़े कोरोना के मामले, 44 नए संक्रमित मिले, 36 किए गए डिस्चार्ज
इंदौर : कोरोना अभी पूरीतरह खत्म नहीं हुआ है। उसके आंकड़ों में आ रहा उतार- चढ़ाव इस बात के […]
July 31, 2022 “अनावश्यक हॉर्न न बजाएं” जन जागरूकता अभियान का पुलिस आयुक्त ने किया शुभारंभ
व्हाइट चर्च चौराहा पर बैनर/पोस्टर, तख्तियों, माइक से एनाउंस कर वाहन चालकों को दिया […]