महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार 18 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव का नामांकन भरवाने इंदौर आ रहे हैं। वे सुबह 11 बजे राजवाड़ा से श्री भार्गव के साथ रैली के रूप में कलक्टर कार्यालय पहुंचेंगे और उनका नामांकन फार्म जमा करवाएंगे। बीजेपी के सभी 85 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी भी अपने-अपने नामांकन फार्म जमा करेंगे।
मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।
इसके पूर्व शुक्रवार रात जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया । पुष्यमित्र भार्गव ने शंख ध्वनि और 11 ब्राम्हणों द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूर्ण विधि विधान से फीता खोलकर मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारभ किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, सांसद शंकर लालवानी, आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सावन सोनकर, विधायक रमेश मेंदोला, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, नगर प्रभारी तेजबहादुरसिंह चौहान, गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, डॉ. उमाशशि शर्मा सहित वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, नगर पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी ने दी।
Related Posts
March 20, 2021 21 से 26 मार्च तक होगी एमपी पीएससी की परीक्षा, अधिकारियों को सौंपे गए विभिन्न दायित्व
इंदौर : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा 'राज्य सेवा मुख्य परीक्षा- 2019' का आयोजन […]
August 18, 2023 सवारी के साथ मारपीट कर लूट की वारदात करने वाला ऑटो चालक और उसका साथी गिरफ्तार
चंद्रभागा हनुमान मंदिर के पास सवारी से लूट लिए थे 40 हजार 500 रुपए।
आरोपियों से लूटे […]
August 4, 2021 एसटीएफ ने हवाला कारोबार का किया खुलासा, सात आरोपियों से बरामद किए 70 लाख रुपए
इंदौर : एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर […]
October 18, 2024 विजयादशमी पर प्रभु वेंकटेश का मनाया गया जयंती महोत्सव
फलों के रस ओर केशर जल की सहस्त्र धारा से प्रभु वेंकटश का महाभिषेक।
प्रभु वेंकटेश की […]
May 10, 2023 सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर नाराज हुए महापौर, अधिकारियों को लगाई फटकार
महापौर ने शहर की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण।
रहवासियो से सफाई व्यवस्था के साथ ही […]
December 27, 2023 भगवान ने गीता के माध्यम से हम सब के लिए ज्ञान और भक्ति के मार्ग का विस्तार किया
गीता भवन में चल रहे 66वें अ.भा. गीता जयंती महोत्सव में जगदगुरू वल्लभाचार्य के प्रेरक […]
November 21, 2019 साध्वी प्रज्ञा को डिफेंस पैनल में लेने पर भड़की कांग्रेस, पीएम मोदी पर कसा तंज भोपाल : रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर को सदस्य […]