इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा एक tv शो में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल का यह बयान की सरकार युवाओं को बंदूक चलाना सिखा रही है जिसे वे भविष्य में आतंकी बन सकते हैं, नासमझी से भरा है। विजय वर्गीय ने सवाल किया कि देश में 32 लाख से ज्यादा पूर्व सैनिक हैं। क्या उनमें से कोई भी आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाया गया है..? भूपेश बघेल का बयान बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है। ऐसा कहकर वह पूर्व सैनिकों का अपमान कर रहे हैं और युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं।
कांग्रेस को देश हित नहीं, केवल कुर्सी की चिंता है।
कांग्रेस, अग्निपथ योजना के विरोध में नई दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने जा रही है।इसपर तंज कसते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी केवल अपने निजी स्वार्थ के चलते ऐसा कर रही है उसे देश की नहीं, कुर्सी की चिंता है। विजय वर्गीय का कहना था कि अग्निपथ योजना कोई राजनीतिक निर्णय नहीं है इस पर वर्षों से मंथन चल रहा था। कारगिल युद्ध के बाद बैठाए गए कमीशन की रिपोर्ट में भी यह बात सामने आई थी कि भारत की सेना अन्य देशो के मुकाबले कम युवा है। इस बात के मद्देनजर तीनों सेनाओं के अध्यक्षों और पूर्व सैन्य अधिकारियों के सुझाव पर सरकार ने यह योजना लागू की है।
Related Posts
November 19, 2021 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में टेका मत्था, देश- प्रदेश में की खुशहाली की कामना
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर सीएम निवास स्थित […]
March 2, 2022 11 लाख 71 हजार दीए रोशन कर उज्जैन ने गिनीज बुक में दर्ज कराया नाम
उज्जैन : महाकाल की नगरी उज्जैन ने महाशिवरात्रि पर इतिहास रचते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड […]
January 28, 2022 लड़की से बात करने के विवाद में अपने ही स्कूली सहपाठी रहे छात्र की चाकू घोंपकर की हत्या
इंदौर : परदेशीपुरा क्षेत्र में लड़की से बात करने के विवाद में एक स्कूली छात्र ने अपने ही […]
February 8, 2021 रेल परियोजनों पर काम होने के साथ बढ़ेगा धन का आवंटन- मंत्री गेहलोत
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, भारत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता […]
March 4, 2022 शनिवार को वार्ड क्रमांक 12 के श्रद्धालु विधायक शुक्ला के साथ अयोध्या यात्रा पर रवाना होंगे
इंदौर : विधायक संजय शुक्ला अपने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले हर वार्ड से एक माह में 1 […]
January 21, 2024 नैनों में भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित करने वाला क्षण है राम लला की प्राण प्रतिष्ठा
श्रीराम का जीवन हो या हो अलौकिक मंदिर निर्माण,सहने पड़े दोनों को ही अनंत संघर्षो के […]
September 29, 2023 राजकुमार मिल की झांकी को मिला प्रथम स्थान
अनंत चतुदर्शी चल समारोह - 2023
अखाड़ों में चंद्रपाल सिंह उस्ताद व्यायाम शाला एवं […]