इंदौर : कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला को आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन संबंधी तीन अलग-अलग मामलों में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। यह कारण बताओ सूचना पत्र कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह के निर्देशानुसार सहायक रिटर्निंग अधिकारी (महापौर) राजेश राठौर द्वारा जारी किए गए हैं।
आवेदकों ने अलग-अलग इस आशय की शिकायत कि थी कि शुक्ला द्वारा बिना किसी प्रमाण के विपक्षी पार्टी के प्रत्याशी पर आरोप वाले वक्तव्य दिए गए हैं। उक्त वक्तव्य सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। शुक्ला द्वारा दिए गए वक्तव्य में ऐसा कोई प्रमाण स्पष्ट नहीं किया गया जिसके आधार पर उक्त वक्तव्य प्रमाणित हो सके।
संजय शुक्ला का यह कृत्य आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन है।उन्हें कारण बताओ नोटिस का जवाब 24 घंटे के भीतर देने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब समाधान कारक नहीं पाए जाने पर आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के आधार पर सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
November 2, 2023 नफरती हिंदू की बात कहकर पूरे हिंदू समाज को अपमानित कर रही कांग्रेस
हिंदू धर्म को अपमानित करने और हिंदुओं को बांटने के कुत्सित प्रयासों को बीजेपी बर्दाश्त […]
March 31, 2022 महिला डॉक्टर की खुदकुशी मामले में हटाए गए दौसा एसपी
इंदौर : राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट में डॉ. अर्चना शर्मा की खुदकुशी के मामले में […]
September 19, 2019 हाइप्रोफाइल हनीट्रैप मामले में 5 महिलाओं सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने सौपा पुलिस रिमांड पर इंदौर : हनीट्रैप मामले के सभी 6 आरोपियों को अदालत ने 22 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंप […]
January 25, 2022 लीज नवीनीकरण के लिए अब एनओसी की जरूरत नहीं,आईडीए की बोर्ड बैठक में लिया गया निर्णय
इंदौर : जयपाल सिंह चावड़ा के आईडीए का अध्यक्ष पद संभालने के बाद उनकी अध्यक्षता में […]
January 28, 2020 बीजेपी कार्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया गया गणतन्त्र दिवस इंदौर : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर सुबह भाजपा कार्यालय, पंडित दीनदयाल […]
June 29, 2022 महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम के पीछे बीजेपी का हाथ – तनखा
इंदौर : महाराष्ट्र में जो सियासी घटना कम चल रहा है उसके पीछे bjp का हाथ है bjp को आज […]
November 12, 2019 स्वाद और संस्कृति की जत्रा ने जीता लोगों का दिल। इंदौर : मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट द्वारा पोद्दार प्लाजा में आयोजित 'जत्रा' इंदौर के […]