इंदौर : नगर निगम चुनाव के अंतिम दौर में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश चौकसे के साथ परदेशीपुरा स्थित वृद्ध आश्रम पहुँचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद से हर मुश्किल आसान हो जाती है। शास्त्रों में कहा है कि मां बाप के कर्ज को बच्चे कभी उतार नहीं सकते। वह आजीवन उनके ऋणी रहते हैं। कोरोना महामारी के कारण बुजुर्गों में भय और अनिश्चितता आ गयी है। बुजुर्ग सामाजिक रिश्तों पर अधिक से अधिक भरोसा करते हैं और उन्हें अब पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है। बुजुर्गों और सेवानिवृत्त लोगों को अक्सर अपने आस-पास के लोगों की आवश्यकता होती है। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के दौर में मैने बुजुर्गों को सहायता पहुँचाने के हर संभव प्रयास किए। जहां वरिष्ठ नागरिक अकेलापन महसूस करते थे उस दौर में उनके साथ रहा । महापौर का चुनाव देश और प्रदेश का नहीं अपने शहर की तस्वीर बदलने का चुनाव है। अपने शहर को अधिक सम्रद्धशाली और प्रगतिशील बनाने का है और यह बिना बुजुर्गों के आशीर्वाद के अधूरा है।
इस अवसर पर उनके साथ शहर कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश यादव, धर्मेन्द्र मौर्य, विजय अग्रवाल, मनीष बेंडवाल, गोलू यादव, बबलू पाल, शैलेन्द्र भार्गव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related Posts
October 29, 2021 फैशन वीक में नजर आई भारतीय पारम्परिक पहनावे और संस्कृति की झलक
इंदौर : आईएनआईएफडी इंदौर टाइम्स फैशन वीक' का दूसरा दिन 'इंडिया इंडिजिनस बाय आईएनआईएफडी' […]
August 5, 2021 मारपीट व हत्या के मामले में फरार आरोपी को महू पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : हत्या के मामले में फरार आरोपी को महू पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस के […]
October 5, 2017 यशवंत के बाद शौरी का अटैक, नोटबंदी को बताया मनी लॉन्ड्रिंग स्कीम नई दिल्ली. मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर बीजेपी के अंदर से विरोध के स्वर बुलंद हो […]
March 6, 2021 परेशानी में घिरी महिला की डायल-100 ने की मदद, परिजनों ने जताया आभार
रात्रि के समय अकेली भटक गई महिला को आर्थिक मदद कर सुरक्षित बस से सीहोर रवाना […]
January 21, 2024 भंवरकुआं चौराहे पर निर्माणाधीन ब्रिज के पहले गर्डर की पूजन के साथ लॉन्चिंग
इंदौर : विकास प्राधिकरण द्वारा भंवरकुआं चौराहे पर निर्माणाधीन क्रांतिवीर टंट्या मामा […]
January 8, 2024 एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अब 100 बेड का होगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक
भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र, व्यापार नहीं सेवा है..
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हीरक जयंती […]
October 21, 2022 बुरानाखेड़ी में बन रहे ब्रिज का मंत्री सिलावट ने किया निरीक्षण
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शुक्रवार को बुरानाखेड़ी से खेमाना के बीच बन […]