कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से मतदान के दिन अपनाई जानेवाली रणनीति पर किया मंथन।
इंदौर : नगरीय निकाय के लिए चुनाव प्रचार थमने के बाद बीजेपी महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव आगे की रणनीति बनाने में जुटे रहे। सुबह से ही लगातार शुरू हुआ बैठकों का दौर देर शाम तक जारी रहा। प्रचार खत्म होने के बाद पुष्यमित्र भार्गव के लिए रिलैक्स होने का सबसे खास दिन इसलिए भी था क्योंकि मंगलवार को उनकी माताजी का भी जन्मदिन था, इसलिए पुष्यमित्र भार्गव ने सुबह का समय अपने परिवार और माताजी को दिया। उसके बाद बैठकों का दौर शुरू हुआ जिसमें उन्होंने बीजेपी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं और आगंतुकों के साथ चर्चा की। उसके बाद पुष्यमित्र भार्गव ने संगठनात्मक बैठक कर आगे की रूपरेखा तैयार की। दोपहर में तेज़ बारिश के बीच पुष्यमित्र भार्गव छावनी अनाज मंडी में अनाज व्यापारियों के बीच पहुंचे और उन्हें आनेवाली समस्याओं का जायजा लिया। पुष्यमित्र भार्गव ने अनाज कारोबारियों को आश्वस्त किया कि वे उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करेंगे। विभिन्न बैठकों के बाद पुष्यमित्र भार्गव अभय प्रशाल में विधि प्रकोष्ठ की बैठक में शामिल हुए और उपस्थित साथियों से चर्चा की ।भार्गव ने इन सभी बैठकों के बाद संगठनात्मक दृष्टि से विभिन्न लोगों से मुलाकात की और फोन पर चर्चा की।
भार्गव ने देवपुत्र के आलोक कुमार अष्ठाना के कार्यलय पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
Related Posts
- October 10, 2020 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पकड़ाए 6 सटोरिए, 75 हजार नकद व लाखों का हिसाब- किताब बरामद
इंदौर : आईपीएल मैचों का ऑनलाइन अवैध सट्टा संचालन करने वाला गिरोह क्राइम ब्रान्च की […]
- October 31, 2020 ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जरूरतमंदों को वितरित किए गए कम्बल, साड़ियां और भोजन के पैकेट
इंदौर : ईद मिलादुन्नबी पर खुशियों से सारे घर चहक उठते हैं।हर घर में ईद की रौनक होती है। […]
- January 25, 2024 बाबासाहब अम्बेडकर प्रधानमंत्री होते तो देश की तस्वीर कुछ और होती
झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान के तहत आयोजित आर्यक्रम में बोले न्यायमूर्ति वेद प्रकाश […]
- April 17, 2021 कोरोना का कहर जारी, 18 फ़ीसदी ग्रोथ रेट के साथ मिल रहे नए संक्रमित, 7 की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण की ताजा लहर आम लोगों का जीना मुश्किल किए हुए है। संक्रमितों की […]
- May 31, 2022 गणगौर सहित अन्य लोक नृत्य की प्रस्तुतियों से महका मालवा उत्सव का छठा दिन
इंदौर : निमाड़ अंचल में गणगौर का बड़ा महत्व है, जिसमें महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के […]
- January 9, 2023 पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
प्रदर्शनी में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों के योगदान को बखूबी दर्शाया […]
- June 22, 2021 हेल्प डेस्क के जरिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लोगो को टीकाकरण के लिए किया प्रेरित
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि कोरोना महामारी […]