इंदौर : श्री आरके डागा माहेश्वरी एकेडमी में गुरुपूर्णिमा का पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला गया वहीं स्कूल के विद्यार्थियों ने गायन और नृत्य के जरिए गुरुवंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उद्योगपति दिनेश मित्तल और विशेष अतिथि उद्योगपति सुरेश नुवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। उन्होंने स्कूल के बच्चों को आशीर्वचन देते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए गुरु के महत्व को रेखांकित किया। विद्यालय की प्राचार्य रश्मि उपाध्याय ने भी शिक्षा और संस्कार देने में गुरु की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।
बच्चों ने सुर, ताल और लय के साथ पेश की गुरूवंदना।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने सुर, ताल और लय के मनोहारी तालमेल के साथ नृत्य के जरिए गुरूवंदना पेश की। उन्होंने भावमुद्राओं के माध्यम से शक्ति, ज्ञान और धन की देवियों का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का परिचय स्कूल के शिक्षक दीपक पांचाल व नीतू दिव्य ने दिया। स्वागत विद्यालय के सचिव नितिन माहेश्वरी ने किया। अध्यक्ष घनश्याम दास झवर ने स्वागत भाषण दिया और विद्यालय के बारे में जानकारी दी। घनश्याम दास झवर और नितिन माहेश्वरी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन दीपक पांचाल ने किया। आभार स्कूल के कोषाध्यक्ष नितिन तापड़िया ने माना।
Related Posts
March 19, 2020 20 मार्च को होगा कमलनाथ सरकार के भाग्य का फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने दिया फ्लोर टेस्ट का आदेश नई दिल्ली : फ्लोर टेस्ट से बचने के सीएम कमलनाथ और कांग्रेस के सारे सियासी और कानूनी […]
September 21, 2021 बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का किया गया जोरदार स्वागत
इंदौर : भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल पदभार संभालने के बाद […]
April 22, 2020 कोरोना से निपटने के इंतजामों से संतुष्ट है केंद्रीय दल, फल- सब्जियों की जल्द होगी आपूर्ति- विजयवर्गीय इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कोरोना संक्रमण के नियंत्रण को […]
February 14, 2019 कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला, 20 जवान शहीद पुलवामा: श्रीनगर- जम्मू हाइवे पर पुलवामा जिले के अवंतिपोरा इलाके में सीआरपीएफ के काफिले […]
June 4, 2020 इंदौर से बचकर निकल गया तूफान ‘निसर्ग’, बड़ा खतरा टला..! इंदौर : चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' का खतरा इंदौर के साथ ही मप्र से भी लगभग टल गया है। […]
March 27, 2023 हेडगेवार स्मारक समिति का मनाया गया स्थापना दिवस
90 वर्ष और अधिक उम्र के स्वयंसेवकों का किया गया सम्मान।
इंदौर : डॉ. हेडगेवार स्मारक […]
April 10, 2023 डिसूजा के गीत और डीजे की धुनों पर जमकर थिरके युवा
प्रेस्टीज फिल्म फेस्टिवल का हुआ समापन।
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट […]