शाजापुर : मंगलवार शाम आगर मालवा ज़िले के सोयत थाना अंतर्गत ग्राम छोटी सोयतखुर्द में स्कूली बच्चों पर आसमानी बिजली गिरने से 8 छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से झूलस गए। इनमें से तीन की मौत हो गई, शेष 5 घायलों का इलाज चल रहा है।
बताया जाता है कि स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे घर जा रहे थे, तभी बारिश शुरू हो गई। भीगने से बचने के लिए बच्चे पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी आसमानी बिजली गिरी और वहां मौजूद सभी छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से झुलस गए। बताया गया है कि इनमें से तीन बच्चों की मौक़े पर ही मौत हो गई हालांकि स्थानीय प्रशासन ने अधिकृत रूप से इसकी पुष्टि नही की है। घायलों को उपचार के लिए राजस्थान के झालावाड़ रेफर किया गया है।
सोयत थाना प्रभारी रणजीत सिंगार ने बताया कि आसमानी बिजली की चपेट में आकर घायल हुए बच्चों का सोयत में प्राथमिक उपचार करने के बाद संपूर्ण इलाज के लिए झालावाड़ भेजा गया है।
सीएम शिवराज ने जताया दुःख।
मप्र के सीएम शिवराज ने आगर मालवा के छोटी सोयतखुर्द में आसमानी बिजली गिरने से स्कूली बच्चों के घायल होने की घटना पर दुःख जताते हुए उनके प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की भी कामना की है।
Related Posts
December 20, 2020 अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा ठंड का प्रकोप, पाला पड़ने की भी है संभावना
भोपाल : हिमालय के क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी के कारण शीत लहर मैदानी इलाकों में बढ़ […]
November 25, 2022 राजवाड़ा उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर : शहर के राजवाडा को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ […]
November 2, 2022 कामधेनु गौमाता को अर्पित किए 56 भोग, 108 दीपों से की महाआरती
हजारों साधु संतो ने ग्रहण की महाप्रसादी।
इंदौर : नंदानगर स्थित साईनाथ मंदिर गौशाला […]
September 1, 2024 राह चलती युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, भिजवाया जेल
इंदौर : एलआईजी चौराहे पर युवती के साथ दुर्व्यवहार करने वाले वाहन चालक को थाना एमआईजी […]
February 2, 2017 पदोन्नति में आरक्षण पर सुनवाई टली, अब 14 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई मध्यप्रदेश के पदोन्नति में आरक्षण मामले में सुनवाई टाल दी गई हैं और अब ये सुनवाई आगामी […]
April 19, 2021 12 हजार रेमडेसीवीर की खेप इंदौर पहुंची, इंदौर के हिस्से में आए 1264..!
इंदौर : रेमडेसीवीर की कमी से जूझ रहे मप्र व इंदौर में रविवार को कुछ हद तक राहत मिली। […]
April 29, 2021 पीथमपुर के मित्तल स्टील के दूसरे ऑक्सीजन प्लांट में भी शुरू हुआ उत्पादन, अब भरे जा सकेंगे ज्यादा सिलेंडर
इंदौर : आक्सीजन की कमी से जूझने वाले ज़िलों को अब त्वरित गति से और अधिक संख्या में […]