इंदौर : बूंदी राजस्थान के धारा 307 के प्रकरण में फरार 02 आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में पकड़े गए। दोनों आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद इंदौर में फरारी काट रहे थे।
क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से थाना केशोराव पाटन जिला बूंदी राजस्थान के अपराध क्रमांक 232/22 धारा-307,34 भादवि के प्रकरण में फरार आरोपीयो के संबंध में सूचना मिली थी, जिस पर क्राइम ब्रांच इंदौर टीम द्वारा राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर उक्त प्रकरण के फरार आरोपी (1).कमल सुमन पिता अशोक निवासी 109 बजरंग नगर,पुलिस लाइन,जिला कोटा, राजस्थान और (2).मुकुल सिंह पिता गजेंद्र निवासी सिटी पुलिस लाइन नया गांव,जिला कोटा, राजस्थान को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने योजना बनाकर दिनांक 07/07/2022 की रात्रि में कोटा रोड पर मोटर साइकिल से फरियादी पर पिस्टल से जान से मारने की नीयत से हमला करना स्वीकार किया। राजस्थान से फरार होकर दोनो आरोपी इंदौर में फरारी काट रहे थे।
दोनो आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई थाना केशोराव पाटन जिला बूंदी राजस्थान द्वारा की जा रही है।
Related Posts
July 21, 2025 कांग्रेस विधायक दल का दो दिवसीय शिविर 21 जुलाई से मांडू में
पार्टी के राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेता देंगे मार्गदर्शन।
मिशन - 2028 की रणनीति पर होगा […]
August 6, 2023 इंदौर जिले में चार दिन भ्रमण करने के बाद हरदा के लिए रवाना हुई सामाजिक समरसता यात्रा
इंदौर की चार दिन की यात्रा के बाद हरदा के लिए रवाना हुई सामाजिक समरसता यात्रा।
इंदौर […]
September 30, 2021 तीन बार व रेस्टोरेंट के अवैध निर्माण किए धराशायी
माफिया विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को अवैध निर्माण करने और अवैध रूप से शराब बेचने पर 3 […]
April 13, 2021 धार कलेक्टर ने 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें सरकारी अस्पतालों को मुहैया कराई
इंदौर : धार जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना के करीब 71 नए मरीज मिले हैं। स्थिति को […]
January 10, 2021 10 दिन चलेगा श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान, घर- घर जाकर एकत्रित की जाएगी सहयोग राशि
इंदौर : अयोध्या में बनने जा रहे भव्य श्रीराम मंदिर में हर हिन्दू परिवार की सहभागिता […]
January 5, 2021 भोपाल में खोला जा रहा एपिडा का क्षेत्रीय कार्यालय, कृषि उत्पादों के निर्यात में बनेगा किसानों का मददगार
इंदौर : किसानों को उनकी उपज के प्रोसेसिंग, निर्यात और मार्केटिंग संबंधी जानकारी व […]
May 17, 2023 पीआईएमआर में महिला उद्यमिता और कौशल विकास पर सेमिनार
पद्मश्री जनक पलटा`पीआईएमआर इंस्पायरिंग वुमन' पुरस्कार से सम्मानित।
इंदौर : महिलाओं […]