इंदौर : कुछ दिनों के अंतराल में ही मौसम ने एक बार फिर रंग बदला। मंगलवार शाम एकाएक आसमान में बादल घिर आए। तेज हवा चलने लगी। बिजली कड़कने लगी और गरजते हुए बादल जमकर बरस पड़े। व्यस्ततम समय में हुई जोरदार बारिश से अफरा- तफरी मच गई। सड़क किनारे वाहन खड़े कर लोग भीगने से बचने के लिए दुकानों की ओट में खड़े हो गए। शहर के पश्चिम- मध्य क्षेत्र में बारिश का वेग बहुत तेज था। इस बीच बिजली भी गुल होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। करीब आधे घंटे की बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। कई स्थानों पर पानी जमा होने की भी खबर आई। सिग्नल बन्द होने से यातायात भी बाधित होता रहा।
फसलों के लिए नुकसान देह।
हाल ही में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। अब इस बारिश से खेत में पककर तैयार खड़ी गेंहू की फसल को खासा नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
Related Posts
October 26, 2018 गिरिजादेवी को समर्पित स्वरांजलि इंदौर: देश की ख्यात ठुमरी गायिका गिरिजादेवी को समर्पित कार्यक्रम ठुमरी का ठाठ शुक्रवार […]
August 27, 2021 मोबाइल व मोटरसाइकिल चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल किए जब्त
इंदौर : वाहन चोरी करनें और घर में घुसकर नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों […]
May 9, 2023 13 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इंदौर में 63 खंडपीठों का गठन
हजारों लंबित और प्री लिटिगेशन के मामले निराकरण के लिए रखे गए।
इंदौर : मप्र राज्य […]
October 17, 2019 मेग्नीफिसेन्ट एमपी : निवेश के बड़े- बड़े दावे क्या सच साबित होंगे..? इंदौर : कमलनाथ सरकार 'मेग्नीफिसेन्ट एमपी' के जरिये देशभर के उद्योगपतियों, कारोबारियों और […]
December 30, 2020 महाकाल मंदिर के वार्षिक बजट को मंजूरी, जारी रहेगी ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था
उज्जैन : महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की बैठक कलेक्टर एवं अध्यक्ष प्रबंध समिति आशीष […]
May 15, 2021 परशुराम जयंती पर युवाओं ने लिया अन्नदान का संकल्प
इंदौर : भगवान श्री परशुराम की जयंती पर ब्राह्मण समाज के युवाओं ने श्री परशुराम अक्षय […]
June 28, 2022 बीजेपी ने किया शहर का विकास,इसीलिए सितारे की तरह देशभर में बिखर रही है इंदौर की चमक
यह चुनाव बीजेपी के विकास और कांग्रेस की विकास विरुद्ध सोच के बीच - सुदर्शन […]