एप्प के माध्यम से की जाएगी 75 पौधों की मॉनिटरिंग।
इंदौर : श्री गोविंदराम सक्सेरिया तकनीकि एवं विज्ञान संस्थान और ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा बुधवार को आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में संस्थान परिसर में 75 पौधों का रोपण किया गया। कल्पतरूह अभियान के अंतर्गत रोपे गए इन सभी पौधों की मॉनिटरिंग कल्पतरूह एवं शासकीय अंकुर (वायुदूत) एप्प के माध्यम से की जाएगी। हर माह इन पौधों की स्थिति और इन्हें रोपने वालों के लिए आध्यात्मिक संदेश द्वारा जानकारी सार्वजनिक कर साझा की जाएगी। यह प्रक्रिया इस एप्प के माध्यम से लगातार 6 महीने तक जारी रहेगी। इस मौके पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राकेश सक्सेना, सिविल इंजीनियरिंग एवं एप्लाइड मेकेनिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ.एच.के. महियर, ब्रह्माकुमारीज़ की जोनल को ऑर्डिनेटर इंदौर जोन हेमलता दीदी, कोर कमेटी सदस्य मीडिया जोन अनिता दीदी, असिस्टेंट प्रोफेसर विवेक तिवारी, एलेक्स कुट्टी सहित संस्थान फेकल्टी, विभागाध्यक्ष,डीन एवं कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण में भागीदारी निभाई गई।
Related Posts
April 7, 2022 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 19 अप्रैल को काशी विश्वनाथ की यात्रा पर रवाना होंगे श्रद्धालु
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 19 […]
December 17, 2024 विजय दिवस पर 1971 के सैन्य नायकों और समाजसेवियों का किया गया सम्मान
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में काव्य की छांव में रचनाओं की गूंज।
गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट […]
October 31, 2022 महापौर व अन्य गणमान्य अतिथियों ने सरदार पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पण
राष्ट्रीय एकता दिवस की दिलाई शपथ।
मोरबी में हुए हादसे के मृतकों को दी गई मौन […]
May 10, 2019 पीएम मोदी के सभास्थल दशहरा मैदान पर किया गया भूमिपूजन इंदौर: पीएम मोदी का इंदौर दौरा तय होते ही बीजेपी की शहर और जिला इकाई तैयारी में जुट गई […]
March 8, 2024 इंदौर प्रेस क्लब में भक्तिभाव के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का महापर्व
इंदौर : देश, प्रदेश और शहर में भगवान भोलेनाथ की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि, धूमधाम से […]
July 11, 2020 बढती आबादी के कारण भुखमरी से जूझना होगा एक दिन.. बढ़ती हुई जनसंख्या सम्पूर्ण विश्व के लिए चुनौती बनी हुई है। प्रतिवर्ष 11 जुलाई को लोगो […]
July 21, 2023 इंदौर में तीन घंटे में ढाई इंच बरसा पानी, कई इलाके जलमग्न
देरी से छुट्टी घोषित होने से बच्चे पहुंच गए स्कूल।
इंदौर : शुक्रवार तड़के इंदौर में […]