इंदौर: भारतीय नववर्ष गुड़ीपड़वा के उपलक्ष्य में संस्था स्वरश्रुति के बैनर तले गीत रामायण की प्रस्तुति दी गई। रविवार शाम इंदौर प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में रामायण के 24 प्रसंगों को गीतों के जरिये श्रोताओं के अंतर्मन में जीवंत किया गया।
पुणे से इंदौर आकर बसे गायक कलाकार राजेन्द्र गलगले दो साल से गीत रामायण की प्रस्तुति दे रहे हैं। इंदौर प्रेस क्लब में दी गई गीत रामायण की प्रस्तुति में राजेंद्र गलगले का साथ सपना केकरे और अर्चना मोघे ने निभाया। हारमोनियम पर राहुल शेवगांवकर, तबले पर सुमित मालवीय, वायलिन पर अतुल शास्त्री, ताल वाद्य पर विवेक थोरात की संगत ने कार्यक्रम को नई ऊंचाई दी। विश्वेश शिधोरे ने रामायण के प्रसंगों का विवेचन करने के साथ गीतों को एक लड़ी में पिरोने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। ध्वनि संयोजन प्रदीप वाणकर का था। करीब ढाई घंटे का ये कार्यक्रम श्रोताओं की कसौटी पर खरा उतरा।
जीडी माड़गुलकर और सुधीर फड़के की कालजयी कृति है गीत रामायण।
महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण के प्रसंगों को गीतों में ढालने का काम मराठी के ख्यात साहियकार जीडी माड़गुळकर ने किया और उन्हें संगीतबद्ध कर घर- घर पहुंचाया सुधीर फड़के ने। मूल गीत रामायण में कुल 57 गीत हैं जिनमें से राजेन्द्र गलगले और सहयोगी कलाकारों ने 24 गीत अपने कार्यक्रम के लिए चुने थे।
Related Posts
January 26, 2020 दलित युवक को जिंदा जलाने के मामले में बीजेपी ने कमलनाथ सरकार को खड़ा किया कटघरे में.. इंदौर : मप्र के सागर में दलित समाज के युवक को घर में घुसकर जिंदा जला देने के मामले में […]
July 25, 2021 जिंदगी के असल मायने समझा गया ‘वेटिंग फ़ॉर गोडो’
इंदौर : अनवरत थिएटर ग्रुप ने बीसवीं सदी के सबसे प्रभावशाली अंग्रेजी नाटक 'वेटिंग फ़ोर […]
January 20, 2021 वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्ग कलाकार प्रभात चटर्जी से मिले कलेक्टर, माइग्रेन का इलाज करवाने के अधिकारियों को दिए निर्देश
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने बुधवार को चटर्जी आर्केस्टा के फाउंडर प्रभात चटर्जी से […]
February 3, 2023 छात्रों के साथ लूट की वारदात करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
आरोपी छात्रों से लूटे गए एक लैपटॉप एवं 2 मोबाइल सहित मशरूका बरामद।
इंदौर : पुलिस […]
July 28, 2021 बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल- डीजल मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
देवास : लगातार बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी एवं तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को […]
October 29, 2022 वैश्विक समस्याओं का समाधान भारतीय दर्शन में निहित है – सीएम शिवराज
यंग थिंकर्स फोरम के दो दिवसीय कॉन्क्लेव का सीएम शिवराज ने किया शुभारंभ।
वाग्देवी की […]
May 29, 2021 सेवा अभियान के तहत लगाया गया रक्तदान शिविर- लालवानी
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात साल पूरे होने और दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे […]