विधायक संजय शुक्ला अपनी विधानसभा के वार्ड 13 के रहवासियों को भेज रहे हैं काशी – अयोध्या
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित काशी अयोध्या की यात्रा में जाने को लेकर वार्ड 13 संगम नगर क्षेत्र के नागरिकों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। यहां के नागरिक शनिवार दोपहर में इस यात्रा पर रवाना होंगे ।
विधायक शुक्ला द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड से महीने में एक बार 600 नागरिकों को अयोध्या यात्रा पर ले जाने का अभियान चलाया जा रहा है । यह सिलसिला पिछले 8 महीने से चल रहा है । अब तक इस यात्रा में अयोध्या में भगवान राम लला की जन्मभूमि पर जाकर दर्शन पूजन स्नान आदि का ही आयोजन होता रहा है । इस महीने से इस यात्रा को काशी से भी जोड़ा जा रहा है।
विधायक शुक्ला ने बताया कि इस यात्रा के लिए नागरिक राम मंदिर संगम नगर में एकत्र होकर शोभायात्रा के रूप में रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे । रेलवे स्टेशन से दोपहर 1:30 बजे रेल के माध्यम से काशी के लिए रवाना होंगे । यह सभी नागरिक सबसे पहले काशी पहुंचकर काशी पति विश्वनाथ के दर्शन करेंगे । वहां पूजन अर्चन करेंगे । उसके बाद यह सभी श्रद्धालु भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या के दर्शन के लिए रवाना होंगे । अयोध्या में दर्शन पूजन पाठ के पश्चात इन सभी नागरिकों को इंदौर लाया जाएगा।
बता दें कि विधायक शुक्ला द्वारा हर महीने इन नागरिकों को यात्रा पर ले जाने और इनके ठहरने , खाने की व्यवस्था की जाती है।
Related Posts
March 9, 2023 सराफा दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी ने ही चुराए थे चांदी के आभूषण
क्राइम ब्रांच ने सराफा पुलिस की मदद से किया गिरफ्तार।
इंदौर : सराफा दुकान में चोरी […]
November 20, 2021 इंदौर को नम्बर वन रहने की पड़ गई है आदत, स्वच्छता का पंच लगाने पर बोले शिवराज
भोपाल : केंद्र सरकार के शहरी आवास और विकास मंत्रालय के स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर ने […]
August 14, 2024 भारत व बांग्लादेश के बीच ग्वालियर में होगा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच
ग्वालियर : एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी इस बार ग्वालियर को मिल गई है। […]
November 9, 2024 ट्रंप की जीत से अमेरिकी अरबपतियों की नेटवर्थ में जबरदस्त उछाल
एलन मस्क की संपत्ति एक ही दिन में 26.5 अरब डॉलर बढ़ी।
नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति […]
May 11, 2024 16 मई को सीता नवमी के रूप में मनाया जाएगा माता सीता का प्राकट्य दिवस
तुलसी नगर अनंतेश्वर धाम स्थित राम जानकी मंदिर में होगा उत्सव का आयोजन।
इंदौर : तुलसी […]
June 18, 2020 झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर किया गया नमन इंदौर : खूब लड़ी मर्दानी, वह तो झांसी वाली रानी थी। गुरुवार को झांसी की महारानी, […]
May 21, 2021 कोरोना की उल्टी गिनती शुरू, 10 फ़ीसदी के नीचे पहुंचा पॉजिटिविटी रेट, ठीक होनेवालों की बढ़ी तादाद
इंदौर : अब जबकि शहर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम सी गई है, पाजिटिविटी रेट 10 फ़ीसदी […]