इंदौर : देशभर में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इंदौर में भी संक्रमितों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। एक दिन पूर्व ही युवा महिला की मौत भी कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। हालांकि ज्यादातर मामलों में संक्रमण दो – तीन दिन के सर्दी, जुकाम, बुखार के बाद ठीक हो रहा है, बावजूद इसके डॉक्टर्स कोरोना का सतर्कता डोज लगवाने की सलाह दे रहे हैं। सरकार ने भी बुधवार को सतर्कता डोज लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया था। इसके चलते इंदौर में कई स्थानों पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने 70 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया था पर 20 हजार लोगों ने ही सतर्कता डोज लगवाया।
रेलवे स्टेशन पर भी किया गया टीकाकरण।
इंदौर रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पीआरओ दफ्तर के पास टीकाकरण केंद्र बनाया गया था। यहां रेलवे कर्मचारियों के साथ यात्रियों को भी आधार कार्ड के जरिए नाम पंजीकृत कर सतर्कता डोज लगाए गए। करीब दो सौ लोगों ने यहां अपना टीकाकरण करवाया। रेलवे की ओर से पीआरओ खेमराज मीणा और कर्मचारी सुभाष शर्मा ने टीकाकरण अभियान के संचालन में सहयोग दिया।
Related Posts
June 13, 2020 कानून से ऊपर नहीं है कांग्रेस के नेता, बेवजह आंदोलन कर जनता को कर रहे परेशान- रणदिवे इंदौर : भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने जीतू पटवारी व अन्य कांग्रेसी नेताओं के शनिवार […]
January 11, 2022 कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर किया मजबूर, तापमान में आई भारी गिरावट
इंदौर : हाल ही में बारिश और ओलावृष्टि का प्रकोप झेलने के बाद मप्र के बाशिंदे शीतलहर का […]
July 11, 2022 केंद्रीय दल ने की जल शक्ति अभियान की समीक्षा, किए गए कार्यों का लिया जायजा
इंदौर : केन्द्रीय भ्रमण दल, गृह मंत्रालय भारत शासन की डायरेक्टर पौसुमी बसु की अध्यक्षता […]
June 4, 2021 कोरोना वॉलेंटियर्स से सीएम शिवराज ने किया वर्चुअली संवाद, अनुभव साझा किए
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के कोरोना वॉलेंटियर्स के साथ वर्चुअली […]
January 19, 2017 यूपी के एटा में ट्रक और स्कूल बस में भिड़ंत, 25 बच्चों की मौत उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 25 […]
November 30, 2018 डब फ़िल्म 2.0 को मिली बम्पर ओपनिंग रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैकसन अभिनीत फ़िल्म 2.0 को बम्पर ओपनिंग मिली है। मूल रूप से […]
October 3, 2024 गीता भवन में घट स्थापना के साथ प्रारंभ हुआ नवरात्रि महोत्सव
इंदौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर शारदीय नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार […]