इंदौर : आईएमए इंदौर के सभी डॉक्टर्स के सहयोग से इंदौर के स्वास्थ्य की दिशा व दशा सुधारने के साथ ही, नगर निगम का प्रयास होगा कि स्वास्थ्य सेवाओं में भी इंदौर नंबर 1 रहे।
सफाई के साथ शुद्ध पेयजल मिले,चोक ड्रेनेज मुक्त इंदौर बने।
जिससे आम लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। ये विचार निर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आईएमए द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में व्यक्त किए। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित व डॉ. अनिल भाटिया इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में आईएमए के अलावा मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन,नर्सिंग होम एसोसिएशन और डेंटल एसोसिएशन द्वारा भी निर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर डॉ. कु रायसिंघानी, डॉ.अशोक ठाकुर, डॉ.विजय हरलालका,डॉ. विनीता कोठारी ने भी अपनी बात रखते हुए नव निर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव को शहर के स्वास्थ्य से जुड़ी अपेक्षाओं से अवगत कराया।
प्रारंभ में आईएमए इंदौर के अध्यक्ष डॉ. सुमित शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया।संचालन डॉ. संजय लौंढे ने किया। अंत में आभार आईएमए के सचिव डॉ. मनीष माहेश्वरी माना।
Related Posts
May 23, 2024 पूर्व सीएम शिवराज के छोटे बेटे कुणाल की हुई सगाई
एक कंपनी में प्रबंध पार्टनर हैं कुणाल।
भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री […]
January 3, 2023 प्रवासी सम्मेलन स्थल पर 70 अधिकारियों की तैनाती
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक […]
September 7, 2022 ‘मेरा शहर, मेरी अपेक्षाएं’ विषय पर स्कूली बच्चों ने रखे विचार, विनीता पाटीदार रही प्रथम
इंदौर : अभ्यास मंडल के 64 वें वार्षिकोत्सव के तहत अंतरविद्यालयीन अभिव्यक्ति प्रतियोगिता […]
May 15, 2021 16 मई के बाद भी जारी रखा जाएगा जनता कर्फ्यू, कलेक्टर मनीष सिंह ने दिए संकेत
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने जनता कर्फ़्यू 16 मई के बाद भी जारी रहने के संकेत दिए हैं। […]
April 17, 2024 महू में चलाई जा रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग, तीन मजदूर झुलसे
घटनास्थल से बड़ी मात्रा में रस्सी बम और बारूद बरामद।
घायल मजदूरों का चोइथराम अस्पताल […]
September 8, 2024 प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान में छात्र – छात्राओं व फैकल्टीज ने प्रतिष्ठित की श्री गणेश की प्रतिमा
छात्र- छात्राओं द्वारा भगवान् गणेश की आराधना में आकर्षक संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत […]
November 20, 2021 जोश- खरोश के साथ मनाया गया विनय बाकलीवाल का जन्मदिन
इंदौर : इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल का जन्मदिन शुक्रवार को हर्षोल्लास के […]