इंदौर : शहर के व्यस्ततम नंदलालपुरा – जवाहर मार्ग चौराहा स्थित जर्जर मकान को नगर निगम ने जेसीबी की मदद से ढहा दिया। शनिवार सुबह इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।बारिश में किसी हादसे की आशंका को टालने की मंशा के चलते इसे गिराया गया।
ट्रैफिक और बिजली सप्लाई की गई बंद।
तीन मंजिला इस खतरनाक मकान को गिराने से पहले नंदलाल पुरा और जवाहर मार्ग पर संजय सेतु से यशवंत रोड चौराहे तक ट्रैफिक रोक दिया गया था, वहीं बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई थी। दो से तीन जेसीबी की मदद से मकान को गिराने की कार्रवाई की गई।
बताया जाता है कि इस मकान को खतरनाक घोषित करने के साथ नोटिस भी दिया गया था। मकान की ऊपरी मंजिलें तो लगभग खाली थीं पर तलमंजिल पर नमकीन, तेल, दवाई और अन्य सामग्री की दुकानें संचालित हो रही थीं। उन्हें खाली करवाने के बाद मकान को गिराया गया।
ट्रैफिक में आई बाधा।
सुबह के समय जब तमाम लोग अपने कामकाज पर जाने के लिए घरों से निकलते हैं, नगर निगम द्वारा रास्ता रोककर इस कार्रवाई को अंजाम दिए जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम लगने के कारण लोग गलियों में निकलने का रास्ता तलाशते रहे। कार्रवाई पूरी होने के बाद दोपहर में ट्रैफिक सुचारू हो सका।
Related Posts
January 8, 2023 दो मोबाइल लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई मोबाइल बरामद
इंदौर : मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाश, पुलिस थाना विजय […]
June 12, 2019 कैलाशजी ने खुद का स्वागत करवाने के लिए निकलवाई रैली- पटवारी इंदौर: किसान कर्जमाफी को लेकर फंसी कमलनाथ सरकार बुरीतरह डरी हुई है। कर्जमाफी से जुड़ा कोई […]
November 30, 2018 डब फ़िल्म 2.0 को मिली बम्पर ओपनिंग रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैकसन अभिनीत फ़िल्म 2.0 को बम्पर ओपनिंग मिली है। मूल रूप से […]
July 26, 2023 महापौर भार्गव ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट का किया अवलोकन
लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत कनाडिया स्थित गुलमर्ग परिसर में किया जा रहा आवासीय इकाइयों […]
May 24, 2023 आसानी से बदले जा रहे दो हजार के नोट, कहीं नजर नहीं आई आपाधापी
नई दिल्ली : बैंक शाखाओं में दो हजार के नोट बदलने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। […]
April 14, 2019 प्रत्याशी चयन के मामले में कांग्रेस से पिछड़ी बीजेपी नई दिल्ली : मप्र में प्रत्याशी चयन के मामले में बीजेपी बहुत पिछड़ गई है। कांग्रेस ने […]
May 7, 2023 भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो इंदौर का मास्टर प्लान
जपरतिनिधियो, प्रबुद्धजनों, और अधिकारियों की समन्वित बैठक में दिए गए महत्वपूर्ण […]