इंदौर : केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय और मप्र ऊर्जा विभाग के निर्देशानुसार मालवा-निमाड़ के सभी जिलों में 25 से 30 जुलाई तक आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य़ कार्य़क्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में समापन दिवस 30 जुलाई को इंदौर जिले में दो स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इंदौर शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा ने बताया कि दोपहर 12 बजे से जाल सभागार में सांसद शंकर लालवानी के मुख्यातिथ्य और अन्य जन प्रतिनिधियों के आतिथ्य में उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य़ कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों और आए बदलाव पर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। इंदौर ग्रामीण अधीक्षण यंत्री डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र का आयोजन 30 जुलाई सुबह 11 बजे सांवेर के बेस्ट गार्डन में होगा। मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक व प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट होंगे।
Related Posts
June 5, 2021 मप्र में बिल्डिंग परमिशन के लिए पेड़ लगाना अनिवार्य
इंदौर : मप्र में अब बिल्डिंग परमिशन चाहिए तो पहले पेड़ लगाना होगा। ये शर्त अनिवार्य […]
November 5, 2023 राष्ट्रवाद में आस्था और राष्ट्रद्रोहियों से है बैर
वन्देमातरम कहने में संकोच करने वालों से नहीं करती वोट की गुहार।
इंदौर प्रेस क्लब के […]
February 22, 2022 23 फरवरी से खेली जाएगी विधायक क्रिकेट चैंपियनशिप-2022, तीन सौ से अधिक टीमें करेंगी शिरकत
इंदौर : विधायक आकाश विजयवर्गीय, अपनी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के युवाओं को नशे से दूर […]
June 5, 2021 सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा इंदौर, सवा दो फ़ीसदी से भी कम हुई संक्रमण दर
इंदौर : कोरोना संक्रमण का प्रकोप अब लगभग खत्म होने के आसार नजर आने लगे हैं। अनलॉक शहर […]
April 15, 2022 चिलचिलाती धूप में मल्हारगंज व खजराना थाना क्षेत्रों में पुलिस का पैदल मार्च
इंदौर : पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देश पर त्यौहारों और पर्वों […]
January 17, 2020 शनिवार को होगा ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’अभियान का शुभारंभ इंदौर : संस्था सेवा सुरभि द्वारा प्रवर्तित 'झंडा ऊंचा रहे हमारा' अभियान शनिवार 18 जनवरी […]
April 17, 2024 महू में चलाई जा रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग, तीन मजदूर झुलसे
घटनास्थल से बड़ी मात्रा में रस्सी बम और बारूद बरामद।
घायल मजदूरों का चोइथराम अस्पताल […]