इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा नवंबर में दलाल बाग में प्रसिद्ध पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा में जनता को भरपूर सुविधा दी जाएगी ।
विधायक शुक्ला ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला चल रहा है । इसके अंतर्गत एक तरफ जहां पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका अभिषेक किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ गरीब परिवारों के बुजुर्ग व्यक्तियों को भगवान राम के जन्म स्थल अयोध्या और वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन कराए जा रहे हैं । पिछले कई महीनों से चल रहे इस सिलसिले को अब और ज्यादा ताकत के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
शुक्ला ने कहा कि नवंबर में उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दलाल बाग में सीहोर के प्रसिद्ध पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा । यह कथा दलालबाग के विशाल परिसर में 24 नवंबर से शुरू होगी जो कि 30 नवंबर तक चलेगी । इस कथा के आयोजन की प्रारंभिक तैयारी शुरू हो गई है। कथा में भाग लेने के लिए आने वाले भक्तजनों के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
Related Posts
February 24, 2023 मेगा ब्लॉक खत्म,अब पुराने रूट से ही चलेंगी ट्रेनें
दोहरीकरण कार्य के चलते बीती 10 फरवरी को लिया गया था मेगा ब्लॉक।
परिवर्तित रूट से […]
August 15, 2023 इंदौर में देशभक्ति के जोश,जज्बे और जुनून के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
मुख्य समारोह में जल संसाधन मंत्री सिलावट ने किया ध्वजारोहण।
इंदौर : इंदौर जिले में […]
December 30, 2020 महाकाल मंदिर के वार्षिक बजट को मंजूरी, जारी रहेगी ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था
उज्जैन : महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की बैठक कलेक्टर एवं अध्यक्ष प्रबंध समिति आशीष […]
July 26, 2021 श्रावण के पहले सोमवार पर सीएम शिवराज ने परिवार के साथ किया बाबा महाकाल का महारुद्राभिषेक
उज्जैन : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रावण मास के पहले सोमवार 26 जुलाई को उज्जैन […]
July 21, 2022 सीनियर सिटीजन को किराए में छूट बहाल करने से रेलवे का साफ इनकार
नई दिल्ली : कोरोना काल के दौरान सीनियर सिटीजन को रेल किराए में मिलने वाली छूट खत्म कर […]
January 28, 2025 संविधान को खत्म करना चाहते हैं बीजेपी – आरएसएस : राहुल गांधी
महू में कांग्रेस की जय बापू-जय भीम-जय-संविधान रैली में पहुंचे प्रदेशभर के हजारों […]
January 7, 2020 भारतीय संस्कृति में विवाह सात जन्मों का संस्कार है इंदौर : भारतीय संस्कृति विश्व में सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है। विवाह भारतीय समाज में कोई […]