इंदौर : मप्र के तीर्थयात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लि. द्वारा स्वदेश दर्शन विशेष पर्यटन ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन पुरी, गंगासागर के साथ कामाख्या मंदिर के दर्शन कराएगी।
आईआरसीटीसी मप्र के रीजनल मैनेजर केके सिंह ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा भी इस दौरान मौजूद रहे।
10 नवंबर को इंदौर से रवाना होगी ट्रेन।
रीजनल मैनेजर केके सिंह ने बताया कि पुरी, गंगासागर, कामाख्या मंदिर के दर्शन कराने वाली यह ट्रेन 10 नवंबर को इंदौर से रवाना होगी। इंदौर के अलावा भोपाल के रानी कमलापति और जबलपुर स्टेशनों से भी तीर्थयात्री इस ट्रेन में सवार हो सकेंगे। 15 कोच की इस ट्रेन में 850 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं।
16,950 रूपए लगेगा किराया।
रीजनल मैनेजर श्री सिंह ने बताया 9 दिन और 10 रातों के इस टूर पैकेज का किराया कुल 16,950 रूपए रखा गया है। इसमें चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन, नॉन एसी होटलों में रात्रि विश्राम, स्थानीय भ्रमण के लिए टूरिस्ट बसों की व्यवस्था आदि सुविधाओं के साथ चार लाख का दुर्घटना बीमा भी शामिल है।
ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से करवाई जा सकती है बुकिंग।
पत्रकार वार्ता में बताया गया कि इस ट्रेन की बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक तीर्थयात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। इसी के साथ अधिकृत एजेंट से भी बुकिंग करवाई जा सकती है।
Related Posts
November 28, 2021 सीएम शिवराज की फटकार के बाद मंत्री बिसाहूलाल ने महिलाओं के प्रति दिए बयान पर जताया खेद, मांगी माफी
भोपाल : कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल द्वारा बीते दिनों अनूपपुर की जनसभा में उच्च वर्ग की […]
June 11, 2020 बैंकों में सामान्य कामकाज को कलेक्टर ने दी हरी झंडी इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने समस्त बैंकों को उनके कार्यालयीन समय […]
May 14, 2021 बड़ी राहत : थमने लगी है कोरोना की रफ्तार, नए संक्रमितों से डेढ़ गुना से अधिक हुए रिकवर
इंदौर : कोरोना संक्रमण को लेकर धीमी गति से ही सही पर हालात में सुधार नजर आने लगा है। […]
December 5, 2020 रेवती रेंज स्थित सन्त निवास को ढहाए जाने से जैन समाज में छाया आक्रोश, आचार्यश्री ने ट्रस्टियों को किया तलब
इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के जिस संत निवास में आचार्य विद्यासागर जी ने सात महीने बिताएं […]
May 31, 2022 बीजेपी की राज्यसभा प्रत्याशी कविता पाटीदार 31 मई को नामांकन दाखिल करेंगी
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी कविता पाटीदार मंगलवार 31मई को […]
December 18, 2020 बेटी ही निकली कातिल, प्रेमी के साथ मिलकर माता- पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने लिया गिरफ्त में
इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र के रुक्मिणी नगर में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया […]
March 19, 2020 कोरोना से बचाव के लिए पीएम मोदी ने 22 मार्च को किया जनता कर्फ्यू का ऐलान नईदिल्ली : कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता […]