आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव
Last Updated: April 13, 2019 " 10:24 am"
इंदौर: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी के रूप में मनाया गया। देश- प्रदेश के साथ इंदौर शहर में भी रामनवमी उत्साह के साथ मनाई गई। मंदिरों में दोपहर ठीक 12 बजे प्रभु श्रीराम के जन्म पर घंटे- घड़ियाल बजाए गए, शंख फूंके गए और महाआरती की गई। बाद में प्रसाद वितरण किया गया। नेहरू नगर सहित अन्य स्थानों से रामनवमी पर शोभायात्राएं भी निकाली गई।
गीताभवन, साईनाथ कॉलोनी, कृष्णपुरा और अन्य स्थानों पर स्थित राम मंदिरों में प्रभु श्रीराम के दर्शन- पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस मौके पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।