इंदौर: पीएम मोदी वाराणसी के साथ इंदौर से भी चुनाव लड़ सकते हैं। इस आशय की अटकलों को एक बार फिर हवा मिली है। बताया जाता है कि देश के एक बड़े अंग्रेजी अखबार में इस बारे में छपी खबर के बाद अटकलें फिर तेज हो गई। दूसरे अंबेडकर जयंती पर संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और पीएम मोदी की मुलाकात ने भी इन अटकलों को पुनः जीवित कर दिया।
श्रीमती महाजन ने ही उछाला था मोदी का नाम।
आठ बार की सांसद सुमित्रा ताई के टिकट पर लटकी तलवार के बाद उन्होंने ही पार्टी की एक बैठक में इंदौर से पीएम मोदी का नाम आगे किया था। हालांकि बाद में उन्होंने इसे मजाक बताते हुए पल्ला झाड़ लिया था।
प्रत्याशी चयन में देरी दे रही अटकलों को जन्म।
बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व 75+ होने से सुमित्रा महाजन को टिकट नहीं दे रहा है पर अभी तक वह उनका विकल्प भी नहीं ढूंढ पाया है। कैलाश विजयवर्गीय का नाम इंदौर से टिकट की दौड़ में सबसे आगे है पर उन्हें यहां से उतारा गया तो बंगाल में पार्टी को नुक्सान होना तय है। इसीलिए पार्टी नेतृत्व निर्णय नहीं कर पा रहा है कि टिकट किसे दिया जाए। शायद यही वजह है कि इंदौर से पीएम मोदी के नाम की अटकलें बार- बार लगने लगती हैं।
Related Posts
January 20, 2022 मुलाकात रद्द किए जाने से नाराज दिग्विजय सिंह ने सीएम आवास पर धरना देने का किया ऐलान
भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मिलने का समय देने के बाद ऐन मौके पर सीएम […]
August 28, 2023 विधानसभा 2 में बीजेपी की विशाल बाइक रैली
सूरत, गुजरात से विधायक पाटिल ने स्कूटी और विधायक मेंदोला ने चलाई बुलेट।
ढोल ढमाके के […]
March 8, 2023 पौने दो लाख रुपए से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले 02 […]
December 15, 2023 महापौर से मिले ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलिस
विभिन्न समसामयिक विषयों पर की चर्चा।
एलिस ने की इंदौर के स्वच्छता मॉडल की […]
April 29, 2023 16 और 29 मई को इंदौर से रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
पूरी, गंगासागर, काशी, अयोध्या की यात्रा के लिए 16 मई को जाएगी।
रामेश्वरम, तिरुपति, […]
August 11, 2020 जिला न्यायालय खोलने की मांग को लेकर अभिभाषकों ने किया प्रदर्शन इंदौर: जिला न्यायालय में वकालत करने वाले अभिभाषकों ने मंगलवार (11अगस्त) को न्यायालय […]
July 3, 2020 चीन से दो- दो हाथ करने मोर्चे पर जाने को तैयार हैं पूर्व सैनिक इंदौर : चीन से तनातनी के बीच पूर्व सैनिकों ने कहा है कि वे युद्ध की स्थिति में चीन से […]