इंदौर : इस बार इंदौर में मानसून मेहरबान है। क्षेत्र में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक दोगुनी से अधिक वर्षा हो चुकी है। इंदौर में इस वर्ष अब तक 645.6 मिलीमीटर (लगभग साढ़े 25 इंच) वर्षा हो चुकी है। जबकि गत वर्ष इंदौर में इस अवधि में 301.5 मिलीमीटर (लगभग 12 इंच) वर्षा हुई थी।
जिले में जारी मानसून सत्र में इस वर्ष अब तक 499.8 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि में जिले में 367.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के इंदौर क्षेत्र में 645.6 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 483.0 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 449.4 मिलीमीटर, देपालपुर में 556.6 मिलीमीटर तथा गौतमपुरा क्षेत्र में 364.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष आज दिनांक तक जिले के इंदौर क्षेत्र में 301.5 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 283.6 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 406.4 मिलीमीटर, देपालपुर में 375.4 मिलीमीटर तथा गौतमपुरा क्षेत्र में 471.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।
सभी तालाब हुए लबालब।
जोरदार बारिश के चलते इस बार इंदौर के कई तालाब लबालब होकर ओवरफ्लो होने की स्थिति में आ गए हैं। यशवंत सागर, सिरपुर,छोटा सिरपुर, बड़ा बिलावली, छोटा बिलाबली, लिंबोदी, पिपल्यापाला आदि तालाब अपनी क्षमता तक भर चुके हैं।
Related Posts
January 3, 2025 सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरुप किया जा रहा यूका के कचरे का निपटान
तमाम जांच - पड़ताल के बाद ही लिया गया है पीथमपुर में कचरे के निपटान का […]
April 26, 2020 इंदौर, भोपाल सहित कोरोना हॉटस्पॉट बने 6 जिलों में राहत नहीं भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सभी सुरक्षात्मक उपायों एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन […]
January 30, 2022 महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 मी पुण्यतिथि पर रविवार 30 जनवरी को शहर कांग्रेस […]
June 9, 2023 आगामी दो माह में मिलेगी विश्वस्तरीय स्वीमिंग पुल और अत्याधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात
आईडीए अध्यक्ष चावड़ा और सीईओ अहिरवार ने लिया कार्य की प्रगति का जायजा।
इंदौर : विकास […]
August 14, 2021 कारगर वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति है एक्यूप्रेशर और एक्यूपंचर
इंदौर : वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति एक्यूपंक्चर और एक्युप्रेशर भी विभिन्न बीमारियों के […]
February 16, 2021 सीधी बस हादसा : मृतकों के परिजनों को केंद्र व राज्य सरकार देगी मुआवजा
भोपाल : सीधी बस हादसे में अब तक 42 लोगों के शव निकाले गए हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है […]
September 11, 2021 राजेन्द्र नगर में 20 से अधिक संस्थाओं ने मिलकर की श्री गणेश की स्थापना
इंदौर : श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर समिति, महाराष्ट्र समाज, तरुण मंच व सहयोगी […]