मुंबई : माइक हेंकी भारत में मुंबई स्थित अमेरिकी कांसुलेट में नए कोंसुल जनरल नियुक्त किए गए है। उन्होंने डेविड जे रैंज की जगह ली। बीती 7 अगस्त को हेंकी ने मुंबई आकर कांसुलेट में पदभार संभाल लिया। श्री हेंकी पूर्व में सऊदी अरब, इराक, इजिप्त, यमन और नाइजीरिया में भी पदस्थ रहे हैं।
अमरीकी सरकार द्वारा भारत में मुंबई स्थित कोंसुलेट में पदस्थ किए जाने पर खुशी जताते हुए कोंसुल जनरल माइक हेंकी ने कहा कि अमरीका और भारत के रिश्ते इस समय बेहद प्रगाढ़ हैं। हम इसे और ऊंचाई पर ले जाएंगे। अमरीका और भारत मिलकर सुखद, आजाद और सुरक्षित विश्व के लिए काम करेंगे। हम लोकतांत्रिक मूल्यों, आर्थिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के साथ बेहतर सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बता दें कि श्री हेंकी, कोंसुल जनरल बतौर मुंबई और पश्चिमी भारत के राज्यों में विभिन्न माध्यमों से अमरीका और भारत के संबंधों को नए आयाम देंगे। उनकी नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है।
Related Posts
October 12, 2023 केयर सीएचएल अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से मची अफरा- तफरी
मरीजों को वार्डों में किया गया शिफ्ट।
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू।
किसी तरह […]
February 23, 2017 नगर निगम ने की मालवामिल की दुकानों की नपती।
पिछले एक साल से रुकी हुई थी कार्यवाही।
जंजीर वाला चोराहे से मालवामिल तक […]
April 6, 2025 मरीजों की सेवा चिकित्सकों का पहला कर्तव्य : डीन डॉ. घनघोरिया
एम वाय अस्पताल मे दो दिवसीय न्यूरोसर्जरी कार्यशाला का शुभारंभ l
इंदौर : मेडिकल कॉलेज […]
October 28, 2020 पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, तीन माह पूर्व ही किया था प्रेम विवाह
इंदौर : संयोगितागंज थाना क्षेत्र के जावरा कम्पाउंड में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या […]
May 2, 2022 आईएमए के मंच पर डॉक्टरों ने दी समूह गायन और नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियां
इंदौर : आईएमए की इंदौर इकाई डॉ. सुमित शुक्ला और डॉ. मनीष माहेश्वरी और डॉ. संजय लौंढे की […]
May 18, 2017 पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का निधन, PM बोले- ये मेरी निजी क्षति केंद्र सरकार में पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का देहांत हो गया है. वह बुधवार रात तक […]
February 7, 2021 गंदगी से पटी बैकलाइन का निगमकर्मियों ने किया कायाकल्प, निगमायुक्त ने लोगों के साथ बेडमिंटन खेल की चाय पार्टी
इंदौर : जोन 11 वार्ड क्रमांक 49 के महावीर नगर में उमंग पैराडाइज़ मल्टी के सामने वाली […]