नई दिल्ली: साध्वी प्रज्ञा सिंह को चुनाव लड़ने से रोकने के कांग्रेस के प्रयासों को झटका लगा है। चुनाव आयोग ने प्रज्ञा सिंह की उम्मीदवारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस समर्थक तहसीन पूनावाला ने चुनाव आयोग में प्रज्ञा6 सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए उनके चुनाव लड़ने पर बैन लगाने की मांग की थी। प्रज्ञा सिंह को बीजेपी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया है।
साध्वी प्रज्ञा आरोपी हैं, दोषी नहीं।
तहसीन पूनावाला ने अपनी शिकायत में साध्वी प्रज्ञा के मालेगांव बम ब्लास्ट में आरोपी होने का हवाला दिया था। इसपर चुनाव आयोग ने साफ किया कि कानून के मुताबिक किसी मामले में दोषी सिद्ध होने पर चुनाव लड़ने से रोकने का प्रावधान है। प्रज्ञा सिंह अभी आरोपी हैं। वे किसी भी मामले में दोषी करार नहीं दी गई हैं। ऐसे में उनको चुनाव लड़ने से रोका नहीं जा सकता।
एनआईए कोर्ट में लंबित है मामला।
2008 में मालेगांव में बम ब्लास्ट हुआ था। उस मामले में प्रज्ञा सिंह को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया था। इसके चलते उन्हें 9 साल जेल में बिताने पड़े। फिलहाल वो जमानत पर हैं।
Related Posts
May 27, 2020 शिवराज मन्त्रिमण्डल का अगले सप्ताह हो सकता है विस्तार..28 नाम लगभग तय..? भोपाल : शिवराज मंत्रिमंडल के अगले सप्ताह होने वाले विस्तार की तैयारी अंतिम दौर में है। […]
November 8, 2022 एमजी रोड सड़क निर्माण की गुणवत्ता की आईआईटी से हो जांच
सड़क निर्माण में हुआ करोड़ों का भ्रष्टाचार।
12 इंच की सड़क को 11 इंच की बनवाने वाले […]
February 15, 2023 ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाला आरोपी पकड़ाया
एक लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त।
इंदौर : "ऑपरेशन प्रहार" के तहत क्राइम ब्रांच […]
May 20, 2019 देश- प्रदेश में बम्पर वोटिंग, किसको होगा लाभ…? इंदौर: रविवार को सातवे और अंतिम चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का दौर […]
September 6, 2021 सांसद लालवानी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की इंदौर से सिंगापुर, सूरत और पुणे के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सोमवार को […]
July 11, 2021 काफिला रुकवाकर सब्जी विक्रेता, ऑटो चालकों से मिले सीएम शिवराज, पूछी कुशलक्षेम
इंदौर : एयरपोर्ट लौटते समय सीएम शिवराज ने कलेक्टर कार्यालय के निकट अपना क़ाफ़िला […]
September 3, 2022 ऑडिट प्रोसिजर को मैन्युअल से कंप्यूटर पर किया जाए शिफ्ट – सोलंकी
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन एवं इंदौर सीए शाखा द्वारा टैक्स ऑडिट थ्रू […]