नई दिल्ली: साध्वी प्रज्ञा सिंह को चुनाव लड़ने से रोकने के कांग्रेस के प्रयासों को झटका लगा है। चुनाव आयोग ने प्रज्ञा सिंह की उम्मीदवारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस समर्थक तहसीन पूनावाला ने चुनाव आयोग में प्रज्ञा6 सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए उनके चुनाव लड़ने पर बैन लगाने की मांग की थी। प्रज्ञा सिंह को बीजेपी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया है।
साध्वी प्रज्ञा आरोपी हैं, दोषी नहीं।
तहसीन पूनावाला ने अपनी शिकायत में साध्वी प्रज्ञा के मालेगांव बम ब्लास्ट में आरोपी होने का हवाला दिया था। इसपर चुनाव आयोग ने साफ किया कि कानून के मुताबिक किसी मामले में दोषी सिद्ध होने पर चुनाव लड़ने से रोकने का प्रावधान है। प्रज्ञा सिंह अभी आरोपी हैं। वे किसी भी मामले में दोषी करार नहीं दी गई हैं। ऐसे में उनको चुनाव लड़ने से रोका नहीं जा सकता।
एनआईए कोर्ट में लंबित है मामला।
2008 में मालेगांव में बम ब्लास्ट हुआ था। उस मामले में प्रज्ञा सिंह को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया था। इसके चलते उन्हें 9 साल जेल में बिताने पड़े। फिलहाल वो जमानत पर हैं।
Related Posts
August 6, 2024 स्वर्णिम भविष्य की मिसाल, दो वर्षों का सफल कार्यकाल..
महापौर की कलम से…
नमस्कार इंदौर : -
विगत दो वर्षों के सफ़ल कार्यकाल में इंदौर नगर […]
May 2, 2022 पंचक्रोशी यात्रा के साथ ही महाप्रसाद भोजन सेवा को भी दिया गया विराम
उज्जैन :24 अप्रैल से श्री नागचंद्रेश्वर महादेव से बल प्राप्त कर 40 डिग्री की भीषण गर्मी […]
October 6, 2023 मप्र,छत्तीसगढ़ में जियो के सबसे अधिक ग्राहक
ट्राई की ताजा रिपोर्ट में मध्यप्रदेश – छत्तीसगढ़ सर्किल में जियो सबसे आगे।
इंदौर : […]
January 15, 2022 मोटर साइकिल चोरी करने वाली देवास की गैंग का खुलासा, गैंग के सरगना सहित दो गिरफ्तार, चोरी की एक दर्जन बाइक बरामद
इंदौर : ऑन डिमाण्ड मोटर सायकल चोरी करने वाली गैंग के डेरा प्रमुख व उसके सहयोगी को पुलिस […]
November 29, 2021 दो मुंह वाले साँप के साथ एक आरोपी पकड़ाया, 50 लाख रुपए बताई गई है बरामद साँप की कीमत
इंदौर : दो मुंह वाले सांप की तस्करी करने वाले 02 आरोपियों को परदेशीपुरा पुलिस ने […]
November 10, 2021 उपचुनाव जिला प्रभारियों के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक, विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश
इंदौर : बीजेपी के भोपाल प्रदेश कार्यालय पर चार उपचुनाव प्रभारी जिला अध्यक्षों की परिणाम […]
July 27, 2020 कोरोना संक्रमण में तेजी बरकरार, ग्रोथ रेट 9 फीसदी से ऊपर.. इंदौर : कोरोना संक्रमण में आई तेजी जिले में बरकरार है। रविवार को भी संक्रमित मामलों की […]