इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में घोष का प्रदर्शन शुक्रवार को हंस दास मठ, बड़ा गणपति पर किया गया। घोष प्रमुख के घोष दंड के संकेत पर स्वयंसेवकों ने घोष वादन प्रारंभ किया, जिसमें बाल और शिशु स्वयंसेवक एक साथ एक ही धुन पर एक स्वर के साथ वादन कर रहे थे। अनुशासन में खड़े होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस दिवस पर उनके सबसे प्रिय वाद्य द्वारा यह प्रदर्शन किया गया।
इस वर्ष स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में श्रृंग वाद्य से अपनी प्रस्तुति दी जिसमें मुख्य रुप से वंशी ,वेणु, तुर्य , नागांग, स्वरद जैसे वाद्यों का प्रदर्शन किया गया।
स्वयंसेवकों ने किया बाँसुरी वादन।
संघ के स्वयंसेवकों ने परदेशीपुरा स्थित जबरेश्वर महादेव मंदिर पर भी बाँसुरी वादन कर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। वादन करने में ८ वर्ष आयु से लेकर ५० वर्ष की आयु के घोष वादन करने वाले स्वयंसेवक शामिल थे । कार्यक्रम में विभाग सह कार्यवाह पवन तिवारी, विभाग सह घोष प्रमुख मनीष पाँचाल, जिला घोष प्रमुख बसंत मालाकर उपस्थित थे । इसके अलावा स्वयंसेवकों ने जन्माष्टमी पर्व पर ज्ञान परिसर नंदानगर के राधा कृष्ण मन्दिर पर भी घोष वादन किया ।
Related Posts
August 27, 2021 देश विरोधी तत्वों को कुचल देंगे- सीएम
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को इंदौर में थे । विभिन्न कार्यक्रमों में […]
September 2, 2019 होलकरों की दूरदृष्टि से ही भारतीय टेस्ट टीम का पहला कप्तान इंदौर से मिला इंदौर : (कीर्ति राणा) रियासत काल से खेले जाने वाले क्रिकेट को होलकर रियासत में मिली […]
February 27, 2021 एक दिन की राहत फिर सौ के पार कोरोना संक्रमण, ग्रोथ रेट यथावत
इंदौर : एक दिन की राहत देने के बाद कोरोना संक्रमण फिर सौ के पार हो गया, हालांकि ग्रोथ […]
September 25, 2022 गरबा एक्सप्रेस पर दिखेगी मप्र के पर्यटन स्थलों की झलक
गांधीधाम जंक्शन पर गरबा एक्सप्रेस पर मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग का किया अनावरण।
इंदौर : […]
May 13, 2024 इंदौर सहित मप्र की शेष 08 लोकसभा सीटों पर हो रहा मतदान
इंदौर में कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं होने से मतदान को लेकर उत्साह कम।
कांग्रेस के […]
February 10, 2022 सुर साम्राज्ञी को इंदौर की सुरीली गायिकाओं ने पेश की स्वरांजलि
लता दीदी को इंदौर न ला पाने का अफसोस हमेशा रहेगा- कैलाश विजयवर्गीय
"आप अक्षरों की […]
January 14, 2022 बीजेपी महिला मोर्चा ने मनाया मकर संक्रांति का पर्व, तिल- गुड़ का किया वितरण
इन्दौर : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मकर सक्रांति का पर्व परम्परानुसार गांधी हॉल परिसर […]