इंदौर : 4.70 करोड़ के चर्चित आबकारी घोटाले में इंदौर के सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी को भी निलम्बित कर दिया गया है। शराब ठेकेदारों द्वारा की गई 4.70 करोड़ की धोखाधड़ी के इस मामले में आबकारी आयुक्त ने पूर्व में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजीव उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया था आज सोनी पर भी गाज गिर गई।
बता दें कि ई टेंडर के माध्यम से जो शराब ठेके 2022-23 के लिए दिए गए थे, उनमें एमआईजी समूह का ठेका लेने वाला ठेकेदार मोहन कुमार अपनी बकाया जमा राशि चुकाए बिना ही भाग गया था। कलेक्टर मनीष सिंह ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिकारियों को नोटिस जारी किए थे। प्रमुख सचिव वाणिज्य कर को भेजे पत्र में भी शासन को हुई राजस्व क्षति के मामले में सहायक आयुक्त आबकारी द्वारा की गई लापरवाही और फर्जी एफडीआर की जांच ना करने को गंभीर त्रुटि बताया गया था, जिसके चलते सोनी का भी निलम्बन आदेश विभाग से जारी हो गया।
Related Posts
June 22, 2022 बीजेपी के हाईटेक संभागीय मीडिया कार्यालय का शुभारंभ
इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर हाईटेक […]
June 4, 2023 स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ्य इंदौर के नारे के साथ निकाली गई सायक्लोथान
सैकड़ों प्रतिभागियों ने की शिरकत।
इंदौर : सेहत का सन्देश देने और तंदुरुस्ती के लिए […]
August 3, 2023 सिविल जज की तैयारी कर रही बालिका को कलेक्टर ने उपलब्ध कराई स्कूटी
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. की एक और सराहनीय पहल।
इंदौर : कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने […]
May 31, 2021 सेवा कार्य के तहत मोघे- मूलचंदानी ने भोजन के पैकेट किए वितरित
इंदौर : बीजेपी के "सेवा ही संगठन-2" अभियान के तहत एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार […]
June 3, 2022 आयकर विभाग की रिओपनिंग कार्रवाई को लेकर टीपीए ने सौंपा ज्ञापन
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर द्वारा आयकर अधिनियम की धारा 148 के तहत आयकर […]
December 20, 2022 रीवा में बस – पिकअप की भिडंत में एक छात्रा की मौत, 20 बच्चे घायल
घने कोहरे के कारण हुआ हादसा।
रीवा : मंगलवार सुबह रीवा में बस ने स्कूली बच्चों को ले […]
January 23, 2024 इंदौर में भी छाया रहा राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास
समूचा शहर भगवा झंडों, पताकाओं से पटा।
जगह - जगह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का बड़ी […]