इंदौर : ट्रक कंटिग कर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया
आरोपी, कंजर गिरोह द्वारा चोरी किए गए मोबाइल शहर के जेल रोड पर स्थित इलेक्ट्रोनिक बाजार से सस्ते दामों में बेच देता था। आरोपी के कब्जे से लगभग 11 लाख रूपए मूल्य के मोबाइल जब्त किए गए।
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जेल रोड इंदौर पर चोरी के मोबाइल बेचने के लिए एक व्यक्ति खडा हैं, मुखबिर की सूचना पर डॉलर मार्केट के पास नावेल्टी मार्केट के सामने वाली गली कृष्णा मोबाइल एसेसरीज के कार्नर के पास खड़े आरोपी को धर – दबोचा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फैजान कुरैशी पिता अब्दुल रईस उम्र 22 वर्ष नि 23/2 मोतीतबेला इंदौर होना बताया। आरोपी के कब्जे से XIAOMI TECHNOLOGY INDIA PVT.LTD. के POCO माँडल C31 के 100 मोबाइल (कीमत करीब 10,99,900/- (दस लाख निन्यान्वे हजार नौ सौ रुपए) बरामद किए गए।
नजर गिरोह ने ट्रक कटिंग कर चुराए थे मोबाइल।
आरोपी आरोपी फैजान द्वारा बताया गया कि यह मोबाइल उसके कंजर गिरोह के साथियो नें ट्रक कटिंग कर चुराए थे जो सस्ते दामों में बेचने के लिए उसे दिए थे। उक्त मश्रुका थाना मेनडोरा जिला निजामाबाद (तेलगांना ) के अपराध क्रमांक 70/22 धारा 379 भादवि का होने से अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु आरोपी और बरामद मश्रुका को थाना मेनडोरा जिला निजामाबाद (तेलगांना ) के हवाले किया गया।
Related Posts
July 22, 2021 महँगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल- डीजल और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन- पटवारी
इंदौर : बीजेपी की शिवराज सिंह सरकार ने किसानों, युवाओं, बेरोजगारों के साथ धोखा किया है। […]
June 13, 2019 निगम सम्मेलन में घुसकर कांग्रेसियों ने किया हंगामा, थाने पर बीजेपी के धरने के बाद दर्ज हुई एफआईआर इंदौर:ब्रिलियंट कन्वेंशन में चल रहा नगर निगम का बजट सम्मेलन गुरुवार को हंगामें की भेंट […]
June 13, 2019 शहीद संदीप यादव को सीएम कमलनाथ ने अर्पित किए श्रद्धासुमन भोपाल: दो दिन पूर्व दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ […]
July 9, 2025 निगम करों में भारी वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने जोनल कार्यालयों पर किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन।
बीजेपी नेताओं ने नगर निगम को बना दिया है लूट की […]
December 23, 2020 लक्ष्मण सिंह गौड़ मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने रखे विचार
इंदौर : भाजपा संगठन द्वारा तय सभी मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहे […]
July 18, 2025 इंदौर पहुंची बाणेश्वरी कावड़ यात्रा
महू से इंदौर के बीच कई स्थानों पर किया गया यात्रा का स्वागत।
तीन सौ से अधिक मंचों से […]
September 5, 2019 मंत्री सिलावट पर भ्रष्टाचार के आरोप से पलटे विधायक भोपाल: कांग्रेस विधायक रणवीर जाटव और विधायक कमलेश जाटव ने मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री […]