इंदौर : ट्रक कंटिग कर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया
आरोपी, कंजर गिरोह द्वारा चोरी किए गए मोबाइल शहर के जेल रोड पर स्थित इलेक्ट्रोनिक बाजार से सस्ते दामों में बेच देता था। आरोपी के कब्जे से लगभग 11 लाख रूपए मूल्य के मोबाइल जब्त किए गए।
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जेल रोड इंदौर पर चोरी के मोबाइल बेचने के लिए एक व्यक्ति खडा हैं, मुखबिर की सूचना पर डॉलर मार्केट के पास नावेल्टी मार्केट के सामने वाली गली कृष्णा मोबाइल एसेसरीज के कार्नर के पास खड़े आरोपी को धर – दबोचा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फैजान कुरैशी पिता अब्दुल रईस उम्र 22 वर्ष नि 23/2 मोतीतबेला इंदौर होना बताया। आरोपी के कब्जे से XIAOMI TECHNOLOGY INDIA PVT.LTD. के POCO माँडल C31 के 100 मोबाइल (कीमत करीब 10,99,900/- (दस लाख निन्यान्वे हजार नौ सौ रुपए) बरामद किए गए।
नजर गिरोह ने ट्रक कटिंग कर चुराए थे मोबाइल।
आरोपी आरोपी फैजान द्वारा बताया गया कि यह मोबाइल उसके कंजर गिरोह के साथियो नें ट्रक कटिंग कर चुराए थे जो सस्ते दामों में बेचने के लिए उसे दिए थे। उक्त मश्रुका थाना मेनडोरा जिला निजामाबाद (तेलगांना ) के अपराध क्रमांक 70/22 धारा 379 भादवि का होने से अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु आरोपी और बरामद मश्रुका को थाना मेनडोरा जिला निजामाबाद (तेलगांना ) के हवाले किया गया।
Related Posts
September 1, 2024 मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर लोगों से बड़ी धनराशि वसूलने और धोखाधड़ी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : फर्जी एडवाइज़री / रिसर्च देने/ शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने […]
November 9, 2024 गोदाम से जब्त की गई एक क्विंटल पॉलिथीन की थैलियों
फूलों के कारोबार की आड़ में किया जा रहा था अमानक पॉलिथीन की थैलियों का विक्रय।
गोदाम […]
January 27, 2021 3 मार्च के बाद होगा निकाय चुनाव का ऐलान,मतपत्र से होंगे सरपंच के चुनाव
भोपाल : राज्य निर्वाचन आयुक्त बी पी सिंह ने बताया है कि 3 मार्च 2021 को वोटर लिस्ट […]
May 19, 2020 कलेक्टर ने डोर टू डोर नमकीन सप्लाय की दी अनुमति इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने इंदौर में 20 नमकीन विक्रेताओं को फोन […]
October 27, 2019 गरीब और अनाथ बच्चों के साथ मंत्री पटवारी ने मनाई दिवाली इंदौर : छावनी स्थित राजकीय बाल संरक्षण आश्रम और राऊ विधानसभा की गरीब बस्तियों के बच्चों […]
December 1, 2024 नारी शक्ति का परिचय कराती निकली शस्त्र आराधना यात्रा
9 खंडो में पांच हजार मातृशक्तियां जुटी दशहरा मैदान पर।
3 किलोमीटर की शस्त्र आराधना […]
June 19, 2021 जिंसी क्षेत्र में एक ही समुदाय के दो गुटों में चले पत्थर, पुलिस ने संभाला मोर्चा, कई लोग लिए गए हिरासत में
इंदौर : शनिवार सुबह मल्हारगंज थाना क्षेत्र के जिंसी में एक ही समुदाय के दो गुटों में […]