इंदौर : गणेश चतुर्थी पर रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश नगर निगम परिसर में भी विराजित हुए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सभापति मुन्ना लाल यादव ने निगम प्रांगण में विराजे श्री गणेश का विधि विधान से पूजन किया। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी श्री गणेश उत्सव समिति के सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, महापौर परिषद सदस्य अश्विनी शुक्ल, निरंजन सिंह चौहान,अभिषेक बबलू शर्मा, मनीष शर्मा, प्रिया डांगी, अन्य पार्षद गण, कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी, निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री गणेश प्रतिमा को राजवाड़े से निगम प्रांगण तक बैंड बाजे के साथ जुलूस के माध्यम से लाया गया जिसमें सभापति, एमआईसी मेंबर एवं अन्य उपस्थित थे।
शहर में सुख, शांति, समृद्धि की प्रार्थना की।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा श्री गणेश प्रतिमा का पूजन अर्चन कर शहर में सुख, शांति व समृद्धि बनीं रहने की प्रार्थना की गई। शहर का बेहतर विकास हो और इंदौर देश का अग्रणी शहर बनें, इस बात की कामना भी पार्वती नंदन से की गई। बाद में महापौर ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी।
Related Posts
September 29, 2023 जवाहर टेकरी खदान में भरे वर्षा जल में होगा श्री गणेश की मूर्तियों का विसर्जन
निगम वर्कशॉप में बनें हायड्रोलिक प्लेटफार्म में प्रतिमाएं रखकर किया जाएगा […]
October 11, 2024 13 अक्टूबर को निकलेंगे आरएसएस के पथ संचलन
इंदौर : विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन 13 अक्टूबर 2024 , […]
April 27, 2022 संदीप राशिनकर सप्तपर्णी सम्मान से नवाजे जाएंगे
इंदौर : मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन ,भोपाल द्वारा संयोजित चर्चित पत्रिका 'समकालीन […]
August 20, 2022 मप्र के पहले स्वास्थ्य आईडी केंद्र आभा का महापौर ने किया शुभारंभ
इन्दौर : आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्र सरकार की डिजिटल स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत […]
August 1, 2021 सेमीफाइनल में हारी सिंधु, अब कास्य के लिए खेलेंगी। चक्का फेक में कमलप्रीत से है आस
विश्व विजेता पी.वी.सिंधु टोक्यो ओलंपिक बैडमिंटन सेमीफाइनल में विश्व नंबर एक चीनी ताईपेई […]
September 21, 2021 बीजेपी के सेवा और समर्पण अभियान के तहत दिव्यांगों को भेंट किए गए कृत्रिम अंग व ट्रायसिकल
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वा जन्मदिवस बीजेपी 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक […]
May 16, 2020 8 और कंटेन्मेंट क्षेत्र किए गए डिनोटिफाइड इंदौर : शहर में कोविड-19 से संबंधित मामलों में रिकवरी का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। […]