झालावाड़: अजमेर से इंदौर आ रही तेज रफ्तार कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई। झालावाड़ के कालीतलाई गांव के समीप हुई इस भीषण दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में एक महिला सहित 5 लोग सवार थे। दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि अन्य दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में जीवित बची महिला बुरीतरह घायल हुईं है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला ने अपना नाम मोनिका भाटिया बताया। उसके द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वह और उसके साथी इंदौर की ही एक कंपनी में काम करते हैं। कम्पनी के काम से वे अजमेर गए थे। लौटते समय ये हादसा हो गया।
दुर्घटना में मारे गए कार सवार लोगों के नाम पंकज पिता बद्रीलाल प्रजापति, परवेज खान, सुमित पिता विजय शुक्ला और हितेश पिता मोहनलाल बताए गए हैं। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन झालावाड़ के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शवों को इंदौर लाया जाएगा।
Related Posts
April 9, 2021 कोरोना नियंत्रण व उपचार की गाइडलाइन के अनुसार ही हो रेमडेसीवीर का उपयोग, दिशा- निर्देश जारी
इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में काम आने वाले "रेमडेसीवीर इंजेक्शन" के उपयोग […]
November 2, 2020 ट्रेन में कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन नहीं करना पड़ सकता है महंगा
भोपाल : रेलवे अब उन यात्रियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करेगा जो रेलवे स्टेशनों व […]
October 22, 2020 शतचंडी महायज्ञ में सहस्त्र नामावली से अर्पित की जा रहीं विशेष आहुतियां
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम में नवरात्रि महोत्सव में चल रहे सग्रहमख […]
November 13, 2021 ज्योति तोमर के केंद्रीय खनिज अन्वेषण निगम में संचालक नियुक्त होने पर लगा बधाइयों का तांता
इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चे की पूर्व अध्यक्ष, निवृत्तमान पार्षद एवं सक्रिय कार्यकर्ता […]
March 2, 2017 माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी की परीक्षायें हुई शुरू
पहले ही दिन केंद्रों पर नक़ल रोकने के लिए नजर आई सख्ती
जिले में परीक्षा के लिए […]
March 6, 2025 पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे के दूसरे चरण का ट्रॉयल रन प्रारंभ
दूसरे चरण में अभी तक डेढ़ टन अपशिष्ट का हो चुका है निष्पादन।
इंदौर : उच्च न्यायालय, […]
January 26, 2023 संघ के अर्चना कार्यालय में मनाया गया 74 वा गणतंत्र दिवस
प्रांत संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, दिया उद्बोधन।
इंदौर : […]