इंदौर : आरके डागा माहेश्वरी एकेडमी छत्रीबाग में हिंदी दिवस पर आयोजित समारोह में पूर्व न्यायाधीश उमेश माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। एडीसीपी प्रशांत चौबे कार्यक्रम के विशेष अतिथि थे।
हिंदी की सुंदरता हमें पूर्ण भारतीय बनाती है।
इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश उमेश माहेश्वरी ने बच्चों से रूबरू होते हुए कहा कि हिंदी हमारी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा है। हिंदी की सुंदरता ही हमें पूर्ण भारतीय बनाती है। भाषा, वेशभूषा, भोजन सदैव हमारे धर्म के अनुकूल होना चाहिए। हिंदी के व्यापक शब्दकोश की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी हिंदी बहुत समृद्ध भाषा है। लगभग इसमें 80 लाख शब्द हैं। बाकी भाषाओं के शब्दकोष संक्षिप्त हैं।
डॉ प्रशांत चौबे ने विद्यार्थियों को हिंदी की विकास यात्रा हिंदी की लोकप्रियता व हिंदी इतिहास को संक्षिप्त रूप में समझाया।
अतिथियों का स्वागत अजय सोडाणी, मनोज कुईया व शोभा माहेश्वरी ने किया।अतिथि परिचय नितिन तापड़िया एवं दीपक पांचाल ने दिया। इस अवसर पर राजीव झालानी, रश्मि उपाध्याय ,निशा सिंह सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन नितिन माहेश्वरी ने किया। अंत में आभार नितिन तापड़िया ने माना।
Related Posts
January 8, 2023 वाइल्ड लाइफ टूरिज्म से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
पर्यटक पालपुर कुनो में फरवरी माह से कर सकेंगे चीता दर्शन- मुख्यमंत्री […]
February 27, 2021 एक दिन की राहत फिर सौ के पार कोरोना संक्रमण, ग्रोथ रेट यथावत
इंदौर : एक दिन की राहत देने के बाद कोरोना संक्रमण फिर सौ के पार हो गया, हालांकि ग्रोथ […]
July 23, 2022 आजादी की रेलगाड़ी को सांसद और स्वतंत्रता सेनानियों ने दिखाई हरी झंडी
इंदौर : आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संपूर्ण भारत में मनाए जा रहे ‘आजादी का […]
September 14, 2020 मीनाक्षी लेखी सहित 17 सांसद पाए गए पॉजिटिव नई दिल्ली : बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े, प्रवेश साहिब सिंह समेत 17 […]
August 26, 2022 राजनीतिक परिदृश्य में वैश्य समाज की ताकत को पुनः स्थापित करें – गुप्ता
इंदौर : वैश्य युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के इंदौर आगमन पर सम्मान […]
December 5, 2020 पर्यावरण को बचाने के लिए सोलर एनर्जी का करें अधिकाधिक उपयोग- प्रो.सोलंकी
इंदौर : 26 नवम्बर को भोपाल से रवाना हुई एनर्जी स्वराज यात्रा शनिवार (5 दिसम्बर) को […]
April 8, 2017 पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर रोज हो सकता है बदलाव नई दिल्ली। कई विकसित देशों की तरह भारत में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव […]