इंदौर: बीजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है। किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन सकता है और मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया जाता है। दूसरे दलों में तो एक ही परिवार के लोग पार्टी भी चलाते हैं और सत्ता भी। ये बात बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने कही। वे देपालपुर में चुनाव प्रचार के दौरान ग्राम अटहेड़ा में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों को केंद्र की किसान सम्मान निधि योजना से वंचित रख रही है। किसान खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। श्री लालवानी ने बीजेपी को वोट देकर नरेंद्र मोदी को एक बार फिर पीएम बनाने की अपील की।
लालवानी ने देपालपुर के गांव- गांव जाकर मतदाताओं से मुलाकात की। उन्होंने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और युवाओं के साथ सेल्फी खिंचवाकर उन्हें वोट देने की गुहार लगाई।
श्री लालवानी के साथ पूर्व विधायक मनोज पटेल, उमराव सिंह मौर्य और जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक सोमानी सहित बड़ी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता जनसंपर्क में शामिल हुए।
Related Posts
January 11, 2024 केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से प्रदेश की लंबित परियोजनाओं को लेकर मंत्री सिलावट ने की चर्चा
केन बेतवा परियोजना के संबंध में संशोधित एमओयू भी दिया।
प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और […]
May 28, 2021 माइक्रो कंटेन्मेंट एरिया बनाने के सुखद परिणाम आए सामने, पॉजिटिविटी दर हुई कम
इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमण के फैलाव को प्रभावी रूप से रोकने के लिए माइक्रो […]
May 14, 2022 लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए 60 खंडपीठों का गठन
इन्दौर : म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं […]
December 11, 2022 16 से 18 दिसंबर तक आयोजित होगा अखिल भारतीय वेद महोत्सव
अ.भा. वेद महोत्सव में चारों वेदों के दर्शन एवं पूजन के साथ यज्ञ कुंड एवं पात्रों की […]
January 11, 2020 आचार्यश्री विहार कर पहुंचे तिलक नगर, रविवार को होंगे विशेष प्रवचन इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्यश्री विद्या सागर जी महाराज ने शनिवार को […]
June 1, 2021 दलाल बाग में 45+ वालों के लिए ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र प्रारम्भ, वाहनों पर बैठे- बैठे ही लगवा सकेंगे टीका
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के दलाल बाग में "ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र " का […]
March 5, 2022 हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं महिलाएं,उन्हें मिले समान अवसर,सम्मान समारोह में बोले वक्ता
इंदौर : हर दिन महिलाओं का है। उनका सम्मान बाहर ही नहीं घर में भी होना चाहिए।आज महिलाएं […]