राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती
इंदौर : विशेष सशस्त्र बल 15वी वाहिनी द्वारा पुलिस झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में 21 से 31 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी तरह सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर भी 15वी वाहिनी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सेनानी 15वी वाहिनी विसबल इन्दौर श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुए इन कार्यक्रमों के तहत ड्यूटी के दौरान अपने प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिस कर्मियों की याद में “पुलिस स्मृति दिवस” मनाया गया। पुलिस शहीदों एवं उनके बलिदान को दर्शाने हेतु सार्वजनिक स्थान पर शहीद गैलरी का आयोजन, स्कूली छात्र/छात्राओं के लिए पेन्टिंग,वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध स्पर्धा एवं समाज में पुलिस की भूमिका पर विद्यालयों में व्याख्यान आयोजित किए गए। इसी तरह खेलकूद प्रतियोगिता एवं एकता दौड / मैराथन का आयोजन राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। आपदा व आतंकवाद से निपटने को लेकर हथियारों एवं यूएसी आदि की प्रदर्शनी, आंतकवाद निरोधी मॉक ड्रिल, मार्च पास्ट एवं शपथ ग्रहण के कार्यक्रम भी संपन्न हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें पुलिस बलिदान पर कविता पाठ, गीत आदि कार्यक्रम का आयोजन भी इस दौरान किया गया।
Related Posts
August 29, 2020 विमानतल पर बीजेपी नेताओं ने गर्मजोशी के साथ किया सीएम शिवराज का स्वागत इन्दौर : मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शुक्रवार को इंदौर पहुंचे, वे कई […]
January 16, 2021 सीएम शिवराज सिंगरौली से करेंगे कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत, पीएम मोदी हैल्थवर्कर्स से करेंगे संवाद
भोपाल : कोरोना वैक्सिनेशन का काउंट डाउन शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री […]
November 19, 2020 हाई कोर्ट के आदेश की अवमानना करने पर एसडीएम व जेलर को नोटिस
इंदौर : कम्प्यूटर बाबा को बांड पर छोड़ने के आदेश की अवहेलना करना एसडीएम व जेलर को महंगा […]
June 24, 2023 कारोबारी को सभी व्यवसाय स्थलों पर खाताबाही और अन्य संबंधित रजिस्टर रखना जरूरी
टीपीए द्वारा आयोजित कार्यशाला में बोले विशेषज्ञ।
इंदौर : जीएसटी लागू होने के बाद इस […]
March 11, 2023 18 व 19 मार्च को होगी दशनाम गोस्वामी समाज की महापंचायत
विभिन्न मांगो को लेकर किया जाएगा विचार मंथन।
युवक - युवती परिचय सम्मेलन भी आयोजित […]
July 23, 2022 नेशनल लोक अदालत में संपत्ति व जल कर अधिभार में मिलेगी छूट
इंदौर : सदस्य सचिव राष्ट्रीय सेवा प्राधिकरण द्वारा देशभर में दिनांक 13 अगस्त 2022 […]
March 17, 2023 मंथन में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के जरिए छात्र – छात्राओं ने दिखाया अपना प्रतिभा कौशल
नृत्य, फैशन शो, सूफी संगीत से सराबोर रहा प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के वार्षिकोत्सव का […]