इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षेत्र स्थित जीएनटी मार्केट में सोमवार अल सुबह लगी भीषण आग में करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि आग से चार दुकानें और दो पीठे पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग।
फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के मुताबिक उन्हें सोमवार सुबह करीब सवा चार बजे सूचना मिली थी कि जीएनटी मार्केट में एक पीठे में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है। इसपर दमकलों के साथ वे तत्काल मौके पर पहुंचे। आग की विकरालता को देखते हुए नगर निगम के टैंकर भी बुलाए गए। लगभग साथ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान करीब 50 टैंकर पानी का उपयोग किया गया। आग में दुकानों में रखा फर्नीचर और पीठे में रखी लकड़ियां पूरीतरह जल गई। नुकसानी का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक रूप से करोड़ों के नुकसान की बात कही जा रही है।
Related Posts
July 11, 2021 भोपाल पुलिस की पकड़ में आया भूमाफिया उस्मानी, लसूड़िया पुलिस के हवाले
इंदौर : होटल स्वीट हार्ट की आड़ में ड्रग्स तस्करी, सेक्स रैकेट सहित कई अनैतक गतिविधियों […]
April 24, 2024 फिलहाल इंदौर में बंगलौर जैसे हालात नहीं पर सतर्कता जरूरी
सेवा सुरभि के कार्यक्रम में बोले पानीवाले बाबा के नाम से मशहूर राजेंद्र सिंह ।
शहर […]
September 6, 2022 वरिष्ठ नेता जगतनारायण जोशी के निधन पर बीजेपी नेताओं ने जताया शोक
इंदौर : वरिष्ठ भाजपा नेता जगत नारायण जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए नगर अध्यक्ष […]
October 4, 2022 जबलपुर और ग्वालियर से हवाई मार्ग से भी जुड़ा इंदौर
जबलपुर - इंदौर - जबलपुर व इंदौर - ग्वालियर - इंदौर उड़ानों का शुरू हुआ […]
July 12, 2025 विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें, उनके उज्ज्वल भविष्य की चिंता प्रदेश सरकार कर रही है : मुख्यमंत्री यादव
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इंदौर में विद्यार्थियों को पुस्तिकाएं वितरित की।
इंदौर : […]
December 28, 2023 सासी गैंग के शातिर बदमाश को लसूडिया पुलिस ने बनाया बंदी
चार लाख रुपए कीमत के सोने - चांदी के आभूषण किए गए जब्त।
आरोपी ने मैरिज गार्डन से […]
January 10, 2023 विश्व में सर्वाधिक कुशल युवा वर्क फोर्स भारत में है – केंद्रीय मंत्री प्रधान
अंतिम दिवस “रोल ऑफ इंडियन डायस्पोरा फॉर इनेबलिंग ग्लोबल मोबिलिटी ऑफ इंडियन वर्क फोर्स” […]