रात्रि गश्त पर तैनात थे 4 पुलिस कर्मी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना।
भोपाल : राजधानी में तेज रफ्तार कार ने एक कॉन्स्टेबल को उड़ा दिया। पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें आई हैं। मामला राजधानी के बागसेवनिया थाना इलाके का है।
बताया जाता है कि बागसेवनिया के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के पास सर्विस रोड के किनारे चार पुलिसकर्मी खड़े थे। वे रात की ड्यूटी पर तैनात थे।उसी दौरान बेहद तेज रफ्तार कार एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारते हुए निकल गई। पलक झपकते घटित ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
पुलिसकर्मी को आई गंभीर चोट ।
बागसेवनिया थाना प्रभारी संजीव चौकसे के मुताबिक घटना शनिवार रात की है। उस दौरान थाने के पुलिसकर्मी गश्त पर तैनात थे। सिपाही धर्मराज मेहरा और राकेश मेहरा के साथ दो अन्य पुलिसकर्मी नारायण नगर सर्विस रोड पर देर रात खड़े हुए थे, तभी यह घटना हुई। घटना में सिपाही धर्म राज को गंभीर चोटें आई। उसका एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। चालक अभी फरार है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कार किराए पर ली थी। उसकी तलाश की जा रही है।
Related Posts
May 26, 2023 वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 14 से 20 जून तक मनाया जाएगा ब्रह्मोत्सव व रथयात्रा महोत्सव
श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव 2023 की तैयारियों को लेकर आहूत की गई […]
November 28, 2023 पिता और बहन पागल समझते थे इसलिए मार डाला
पुलिस की पूछताछ में पिता - बहन के हत्यारे बेटे का कबूलनामा।
इंदौर : संयोगितागंज […]
July 7, 2022 मां काली पर अवांछित टिप्पणी के लिए माफी मांगे ममता – मोइत्रा
मोइत्रा ओर लीना को सद्बुद्धि के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा पहुंचे काली मंदिर।
भोपाल : […]
May 30, 2021 जुलाई में होगी एमपी बोर्ड की 12 वी की परीक्षा, बोर्ड ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप
भोपाल : मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 12वीं की परीक्षा जुलाई में होगी। यह […]
October 3, 2020 अब पंजीयन के बिना मजदूरों को नहीं ले जा सकेंगे ठेकेदार
भोपाल : अब प्रवासी मजदूरों के खानपान, निवास एवं यात्रा की संपूर्ण जिम्मेदारी उसे ले […]
May 9, 2021 निर्माणाधीन मकान व खेत से 20 पेटी अवैध देशी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने आजाद नगर पुलिस के सहयोग से अक्षर धाम कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन […]
June 20, 2021 कोरोना प्रोटोकॉल के साथ मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
इंदौर : संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा व्दारा 11 दिसम्बर 2014 को योग की महत्ता को […]