इंदौर : सोशल मीडिया खासकर ट्वीटर पर ये अटकलें जोरों पर हैं कि चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तख्तापलट कर उन्हें नजरबंद कर दिया गया है। बताया जाता है कि हाल ही में शी जब समरकंद में थे, उस दौरान उन्हें पीएलए प्रमुख के पद से भी हटा दिया गया था। वापस लौटने पर उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया, सुप्रीम कोर्ट के वकील और वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी चीन से मिल रही इन अपुष्ट खबरों को ट्वीट कर हवा दी है। हालांकि चीनी मीडिया अथवा वहां की कम्यूनिस्ट पार्टी ने इसपर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।
दरअसल, इन अटकलों को बल एक चीनी यूजर द्वारा एक वीडियो ट्वीट करने से मिला है, जिसमें चीनी सेना की गाड़ियां बीजिंग की ओर बढ़ते दिखाई दे रहीं हैं। ये भी खा जा रहा है कि चीन में सारी अंतराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। ट्रेनों का आवागमन भी रोक दिया गया है।
अपुष्ट सूत्र ये भी दावा कर रहे हैं कि चीन के पूर्व राष्ट्रपति हू जिनताओ और पूर्व प्रधानमंत्री वैन जियाबाओ का हाथ इस तख्तापलट के पीछे है। शी जिनपिंग के एससीओ समिट में भाग लेने के दौरान ही उनके तख्तापलट की तैयारी हो गई थी।
बहरहाल, अटकलें जो भी लगाई जा रहीं हों पर ये तो तय माना जा रहा है कि चीन में असामान्य घटनाक्रम चल रहा है।
Related Posts
January 13, 2022 कार्बन क्रेडिट बेचकर मप्र में जंगल विकसित करेगा राज्य वन विकास निगम
इंदौर : गुरुवार को इंदौर प्रवास पर आए वनमंत्री विजय शाह ने नवरतन बाग स्थित वन विभाग के […]
March 14, 2020 कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति पर लगाई गई रोक भोपाल : मुख्यमंत्री कमल नाथ ने नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संदर्भ में […]
December 11, 2021 पत्रकारों को धमकाने के लिए न हो राज्य की ताकत का इस्तेमाल- सुप्रीम कोर्ट
इंदौर : सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राज्य को अपनी ताकत का इस्तेमाल किसी राजनीतिक ओपिनियन […]
May 29, 2021 कोरोना संक्रमण में उल्लेखनीय गिरावट, 95 फ़ीसदी मरीज हुए रिकवर
इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है। मरीजों की संख्या पिछले माह के […]
June 26, 2020 सांसद लालवानी ने मीसाबंदियों का किया सम्मान इंदौर : 25 जून का दिन भारत के संसदीय लोकतंत्र में काले दिन की तरह याद किया जाता है,जब […]
July 19, 2024 नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को 04 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : घर में घुसकर अवयस्क बालिका के साथ छेडछाड करने वाले आरोपी को अदालत ने 04 वर्ष […]
December 22, 2021 सीएम शिवराज ने ‘हॉकी का प्रकाश’ पुस्तक का किया विमोचन, इंदौर में एस्ट्रो टर्फ की कमीं शीघ्र दूर करने का दिया भरोसा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रकाश हॉकी क्लब इंदौर के सदस्यों ने विधानसभा […]