इंदौर : 21सितंबर से इंदौर में जारी भर्ती सत्याग्रह अब बड़ा रूप लेने लगा है। बेरोजगार युवा लगातार इससे जुड़ रहे हैं। रविवार को सत्याग्रही युवाओं पैदल मार्च निकाल कर ज्ञापन सौंपा। सत्याग्रहियों के पैदल मार्च में सैकड़ों की संख्या में बेरोजगार स्टूडेंट शामिल हुए। एडीएम पवन जैन को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने सहित अन्य मांगें पूरी करने पर जोर दिया। बेरोजगार युवाओं ने चेतावनी दी कि अगर दो दिनों में कलेक्टर या मुख्यमंत्री से उनकी चर्चा नहीं हुई तो वे जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे।
7 किमी पैदल चलकर निकाला मार्च।
भोलाराम उस्ताद चौराहे के पास दीनदयाल पार्क के सर्विस रोड पर टेंट लगाकर सत्याग्रह कर रहे बेरोजगार युवाओं ने वहां से नवलखा, जीपीओ, गीताभवन से मधुमिलन चौराहा होते हुए रीगल तिराहा तक रैली निकाली। यहां उन्होंने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ज्ञापन भी उनके चरणों में सौंपा।
शनिवार रात को भी इन बेरोजगार युवाओं ने ताली थाली बजाकर गो बेरोजगारी गो के नारे लगाए थे। बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा यहां रोड़ किनारे खड़े होकर सत्याग्रह में बैठकर ताली और थाली बजाते नजर आए।
Related Posts
September 13, 2020 नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपियों का अग्रिम जमानत आवेदन खारिज इंदौर : नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर बदनाम करने वाले आरोपियों की अग्रिम जमानत की […]
August 26, 2023 शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ
गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल और राहुल लोधी ने ली मंत्री पद की शपथ।
इस मंत्रिमंडल […]
June 13, 2021 क्लब, जिम, शॉपिंग मॉल्स, टाउनशिप में बिना टीकाकरण नहीं मिलेगा प्रवेश…!
इंदौर : अनलॉक होने के साथ ही शहर में अधिकांश गतिविधियां शुरू हो गई है इसी के साथ इंदौर […]
May 15, 2017 टल गए कमलनाथ, जून में होगा मप्र कांग्रेस का फैसला, राहुल गांधी आएंगे भोपाल भोपाल। कमलनाथ को मप्र की कमान का ऐलान टल गया है। अब यह फैसला जून में होगा। राहुल गांधी […]
September 23, 2021 स्वास्थ्य अधिकारी के साथ अभद्रता के मामले में जीतू पटवारी को मिली अग्रिम जमानत
इंदौर : चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव और निगमकर्मियों के साथ अभद्रता किए जाने के […]
August 25, 2024 हर विकासखंड के एक गांव को बरसाना के रूप में किया जाएगा विकसित : मुख्यमंत्री यादव
भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और सिद्धांतों का किया जाएगा प्रसार ।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]
March 4, 2024 प्रेस्टीज की डॉ. अवनी ने राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा में इंदौर संभाग को दिलाई खिताबी जीत
इंदौर : प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान की फैकल्टी डॉ.अवनी त्रिवेदी ने हाल ही में सागर में […]