महापौर ने किया प्रस्तावित पहुंच मार्ग स्थल का निरीक्षण।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल में से एक बिजासन मंदिर में विकास कार्यो के साथ ही मुख्य मार्ग से मंदिर तक पहुंच मार्ग के संबंध में निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, मनोज पटेल, महापौर परिषद सदस्य अश्विनी शुक्ल, निरंजनसिंह चौहान व अन्य उपस्थित थे।
महापौर भार्गव ने बताया कि वर्तमान में बिजासन मंदिर तक पहुंचने हेतु एअरपोर्ट के सामने से मार्ग है, जिसका श्रद्धालुओं द्वारा बिजासन मंदिर तक पहुंचने के लिए उपयोग किया जाता है। एअरपोर्ट पर बढती यात्रियों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए, एअरपोर्ट की पार्किंग का विस्तार किया जाना है।इसके चलते एअरपोर्ट की पार्किंग के विस्तार तथा निर्माण कार्य के दौरान एअरपोर्ट के सामने से बिजासन मंदिर तक का पहुंच मार्ग बंद होने से श्रद्धालुओं को बिजासन मंदिर में दर्शन के लिए केन्द्रीय विद्यालय के पास से मंदिर तक पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
इसी प्रस्तावित पहुंच मार्ग का निरीक्षण महापौर ने किया और आवश्यक कार्य योजना बनाकर पहुंच मार्ग निर्माण करने के संबंध में संबंधित अधिकारियो को दिशा-निर्देश दिए।
Related Posts
June 7, 2025 अब तेंदुलकर – एंडरसन ट्रॉफी के लिए खेली जाएगी भारत -इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
इंदौर : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज अब एक नई ट्रॉफी के लिए खेली जाएगी, जिसका […]
July 6, 2024 प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा आतंकी खंडवा से गिरफ्तार
आतंकी के कब्जे से जेहादी साहित्य, पिस्टल, जिंदा कारतूस व सिमी के सदस्यता फॉर्म किए गए […]
March 21, 2023 25 मार्च को पितृ पर्वत पर हनुमान चालीसा के पाठ का बनेगा विश्व कीर्तिमान
आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में पितृ पर्वत पर 51 हजार भक्त […]
December 23, 2020 बेसहारा कलाकार प्रभात चटर्जी को मिला प्रशासन का सहारा
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह की संवेदनशीलता से एक कलाकार की ज़िंदगी फिर से सँवर रही है। […]
September 19, 2022 नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को उम्रकैद
इंदौर : नाबालिग बेटी के साथ दुष्कृत्य करने वाले सौतेले पिता को अदालत ने आजीवन कारावास […]
November 3, 2021 ट्रैफिक सुधार में आवश्यक संसाधनों को लेकर शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।
इंदौर : सांसद शंकर […]
March 12, 2021 क्रांतिकारियों की फ़ोटो प्रदर्शनी के साथ हुआ आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ
इंदौर : आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित 'आजादी का अमृत महोत्सव' का शुभारंभ शुक्रवार […]