इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम पर नवरात्र अनुष्ठान में महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य एवं आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में चल रहे विभिन्न अनुष्ठानों का समापन मंगलवार को हुआ। यज्ञशाला में चल रहे सग्रहमख शतचंडी महायज्ञ में इस दौरान विशेष आहुतियां समर्पित की गई। नवरात्रि में यहां कुल 11 हजार आहुतियां समर्पित कर देश में सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की गई। संध्या को कन्या एवं सौभाग्यवती पूजन भी किया गया।
आश्रम परिवार के पूनमचंद अग्रवाल, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेन्द्र महाजन ने बताया कि मंदिर पर दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। शतचंडी महायज्ञ में स्वाहाकार का क्रम मध्यान्ह पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इसमें महानवमीं के उपलक्ष्य में भगवती को हलवा, मालपुआ, खीरान, त्रिमधु, पंचमेवा, गन्ना, पान एवं साकल्य की विशेष आहुतियां समर्पित की गई। देवीसूक्त एवं श्रीसूक्त के मंत्रों से भी आहुतियां दी गई। मां त्रिपुर सुंदरी श्री श्रीविद्या का मनोहारी श्रृंगार भी किया गया। संध्या को सौभाग्यवती एवं कन्या पूजन के बाद उनके लिए भोज का आयोजन किया गया।
बुधवार 5 अक्टूबर की शाम शमी पूजन के साथ दशहरा महापर्व मनाया जाएगा।
Related Posts
January 24, 2023 महिला स्व सहायता समूहों को बैंक लोन पर की जाएगी अतिरिक्त दो फीसदी ब्याज की प्रतिपूर्ति
सागर मेडिकल कॉलेज में पीजी की 85 सीटें बढ़ाने की स्वीकृति।
महत्वपूर्ण सड़क निर्माण […]
December 2, 2019 अमित सोनी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, जीतू सोनी पर इनाम घोषित..! इंदौर : सांध्य दैनिक संझा लोकस्वामी के मालिक जीतू सोनी के पुत्र अमित सोनी को दो दिनों तक […]
July 19, 2020 टोटल लॉकडाउन का दिखा असर, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा इंदौर : साप्ताहिक लॉक डाउन के तहत रविवार को पूरे प्रदेश के साथ इंदौर में भी टोटल लॉक […]
April 7, 2022 वरिष्ठ निगम अधिकारी से दुर्व्यवहार करने वाले सहायक यंत्री पर गिरी गाज, स्मार्ट सिटी से हटाया, सुविधाएं भी छीनी
इंदौर : सहायक यंत्री द्वारा वरिष्ठ अधिकारी से अभद्रता किए जाने पर उसे गौशाला भेजते हुए […]
October 10, 2020 नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 4 साल से था फरार
इंदौर : नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2016 से फरार आरोपी को राजेन्द्र […]
May 31, 2023 इंदौर गौरव दिवस के रूप में मनाया गया मां अहिल्या का जन्मोत्सव
108 भजन मंडलियों और 85 बैंड ने पेश की सुरीली प्रस्तुतियां।
भगवान शिव का जल से अभिषेक […]
July 28, 2023 उनके विश्वास पर रखें विश्वास..
🔸राज राजेश्वरी क्षत्रिय🔸
एक दिन मैंने और मेरी दोस्त गरिमा ने ड्राइविंग सीखने का […]