मुख्यमंत्री निवास में करवा माता की पूजा हुई।
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ मुख्यमंत्री निवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया। श्रीमती साधना सिंह ने चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा की और परंपरा अनुसार छलनी के माध्यम से चंद्रमा और पति शिवराज सिंह चौहान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री चौहान ने पत्नी श्रीमती साधना सिंह को जल ग्रहण करवाकर व्रत खुलवाया। इसके पूर्व पति-पत्नी ने विधि-विधान से निवास पर करवा माता की पूजा की। करवा माता की कथा का वाचन हुआ। करवा चौथ का व्रत पति की लम्बी और कष्ट रहित पूर्ण आयु की प्राप्ति के लिए रखा जाता है।
मुख्यमंत्री चौहान ने इस मौके पर कहा कि करवा चौथ पर्व परस्पर प्रेम, सम्मान और सामंजस्य का प्रतीक है। यही भाव आत्मसुख प्रदान कर परिवार की प्रगति एवं उन्नति का मार्ग सुगम बनाता है।
Related Posts
April 11, 2025 मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब तक डाली जाएगी विशेष रेलवे लाइन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इंदौर को दी 2,000 करोड़ रु से अधिक की सौगात
बॉम्बे - […]
March 20, 2021 दहेज हत्या के मामले में भाई,बहन को आजीवन कारावास
इंदौर : नवविवाहिता को जलाकर मारने वाले भाई-बहन को अदालत ने आजीवन कारावासकी सजा सुनाई […]
May 17, 2019 बीजेपी ने जारी किया बिना ‘विजन’ का ‘विजन डॉक्यूमेंट’ इंदौर: लोकसभा चुनाव में पहली बार बीजेपी प्रत्याशी का चुनाव प्रबंधन बिखरा हुआ नजर आ रहा […]
November 9, 2024 प्रयागराज कुंभ में आरएसएस चलाएगा पर्यावरण संरक्षण अभियान
प्रयागराज कुंभ में जाएंगे, एक थाली एक थैला ले जाएंगे।
इंदौर : जनवरी माह 2025 में […]
May 15, 2023 भारत के बेहतर भविष्य के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी
हमें अपने सपनों का भारत बनाने के लिए शिक्षा पर बजट का 10% खर्च करना होगा - वरुण […]
February 15, 2024 Harika bir deneyim yaşayın Contents
Harika bir deneyim yaşayın
Blackjack oyunlarında kazanın
Yüksek bahis […]
February 10, 2021 15 फरवरी से प्रारंभ होगा ग्वालियर मेला, 50 फीसदी टैक्स में मिलेगी छूट
ग्वालियर : कोरोना का संकट झेल चुके हजारों कारोबारियों के लिए सात फरवरी को मुख्यमंत्री […]