नोएडा : अगर आपके घरों में छोटे बच्चे हैं तो यह खबर आपको परेशान कर सकती है। स्ट्रीट डॉग्स का आतंक लगभग हर शहर में देखा जाता है पर नोएडा में जो घटना हुई वह बेहद दर्दनाक है। नोएडा की एक पॉश सोसायटी में तीन श्वानों ने 7 महीने के बच्चे को इतनी बुरी तरह नोच डाला कि उसकी आंतें बाहर निकल आईं। बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
यह बच्चा एक मजदूर का था, जो नोएडा के लोटस बुलेवर्ड सोसायटी में काम करता है। बताते हैं कि मां अपने बच्चे को सुलाकर काम करने जा रही थी, तभी तीन आवारा श्वाणों ने बच्चे पर हमला बोल दिया। अस्पताल में बच्चे की सर्जरी की गई लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। जैसे ही इस मामले की जानकारी लगी सोसायटी के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए नोएडा अथॉरिटी से आवारा श्वानो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कुत्तों के हमले के लिए स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।
दरअसल, यह दिल को हिला देने वाली घटना भले ही नोएडा की हो लेकिन आवारा श्वानों की समस्या से इंदौर सहित तमाम शहरों के रहवासी जूझ रहे हैं। नोएडा में जिसतरह मासूम को श्वानों ने नोच डाला, उसतरह की घटना कहीं भी घटित हो सकती है। इसी के साथ रात को ड्यूटी से घर लौटने वाले लोग भी आवारा श्वानों से परेशान रहते हैं। प्रतिदिन स्ट्रीट डॉग्स के काटने की कई घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में इंदौर के स्थानीय निकाय और प्रशासन को भी स्ट्रीट डॉग्स के आतंक से निजात दिलाने हेतु ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
Related Posts
March 20, 2022 बीजेपी नेता उमेश शर्मा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा दुपट्टा पहनाना रहा चर्चा का विषय…!
इंदौर : रविवार को बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा के गले में कांग्रेसी दुपट्टा […]
June 18, 2024 सड़क किनारे कैनोपी लगाकर अवैध रूप से प्लॉट बेचनेवालों पर की गई कार्रवाई
इंदौर : जिले में सड़क किनारे कैनोपी लगाकर अवैध रूप से प्लाट विक्रय करने वालों के खिलाफ […]
June 7, 2021 18+ के लिए भी राज्यों को मुफ्त टीका उपलब्ध कराएगी केंद्र सरकार, 80 करोड़ लोगों को दीपावली तक मिलेगा मुफ्त राशन- पीएम मोदी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्र के नाम दिए अपने संबोधन में […]
August 25, 2020 कलेक्टर ने खरीफ फसलों को हुई क्षति का लिया जायजा, नुकसानी का आकलन करने के दिए निर्देश इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ इंदौर जिले के सनावदिया […]
March 13, 2025 पीआईएमआर की इंटर कॉलेज ओपन माइक प्रतियोगिता में छात्रों ने किया अपने प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन
इंदौर : पीआईएमआर इंदौर के प्रेस्टीज ब्रिलियंट ब्रेन्स क्लब द्वारा आयोजित […]
January 27, 2023 जॉब के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ऑनलाइन जाँब के नाम पर ठगी करने वाले पंजाब के शातिर ठग गिरोह के 02 आरोपी,क्राइम […]
May 3, 2022 फोर मोर शॉट्स बार का लाइसेंस निलंबित, प्रबंधक सहित दो पर रासुका
इंदौर : असामाजिक तत्वों द्वारा नियमों विरूद्ध बार का संचालन करने पर कलेक्टर एवं जिला […]