इंदौर : मंगलवार 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण होने से गोवर्धन और गौवंश पूजा का पर्व बुधवार को मनाया गया। इस मौके पर गौ वंश के साथ गोवर्धन पर्वत का पूजन किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
बताया जाता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत अपनी उंगली पर उठाकर गोकुल वासियों की जलप्रलय से रक्षा की थी और इंद्रदेव के घमंड को तोड़ा था। उसी प्रसंग की याद में गोवर्धन पर्वत का प्रतीक स्वरूप निर्माण कर उसकी पूजा की जाती है।
गौ वंश पालकों और किसानों ने इस अवसर पर अपने गौवंश को नहला – धुलाकर उन्हें सजाया संवारा और उनकी पूजा – अर्चना की।
विजयवर्गीय, मेंदोला ने की गौवंश की पूजा।
गोवर्धन पूजा के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला ने भी गौशाला पहुंचकर गौ पूजन किया। उन्होंने गायों को गुड़ और चारा भी खिलाया।
शहर की लगभग सभी गौ शालाओं में गौवंश पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ग्रामीण क्षेत्रों में गौ वंश की शोभायात्राएं भी निकाली गई।
Related Posts
March 16, 2025 न्याय और व्यवस्था का संतुलन, वकील – पुलिस संघर्ष से सीखने योग्य सबक
🔺डॉ. जेम्स पाल🔺।
इंदौर में हाईकोर्ट के सामने जो दृश्य उभरा, उसने न्याय प्रणाली और […]
August 31, 2020 उस्मान पटेल सहित 13 आरोपी गिरफ्तार, रासुका लगाने की तैयारी..? इंदौर : रविवार को मोहर्रम की 10 तारीख पर खजराना इलाके में ताजिया जुलूस निकालने के मामले […]
June 18, 2021 18 जून से खुलेंगे चिड़ियाघर, रीजनल पार्क व मेघदूत उपवन
इंदौर : कोरोना संक्रमण में आई कमीं को देखते हुए नगर निगम द्वारा संचालित रीजनल पार्क, […]
February 24, 2022 यूक्रेन पर रूस के हमले से शेयर बाजारों में आया भूचाल, निवेशकों को हुआ 10 लाख करोड़ का नुकसान
यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई का असर दुनियाभर के शेयर बाजारों पर नजर आया। […]
August 30, 2023 मलयाली समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ओणम का पर्व
इंदौर : केरल से आकर इंदौर में निवास कर रहे मलयाली समाज के लोगों ने ओणम का पर्व आस्था और […]
February 27, 2021 पंत व दवे हिंदी गौरव अलंकरण से सम्मानित होंगे।
रविवार को होगा हिंदी गौरव अलंकरण समारोह।
इंदौर : संस्था 'मातृभाषा उन्नयन संस्थान' […]
July 20, 2019 रेलवे स्टेशन पर लगाई गई लिफ्ट का लोकार्पण इंदौर: पश्चिम रेलवे के प्रमुख स्टेशन इंदौर को मोडल स्टेशन के रूप में विकसित करने के […]